-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Indian Govt Alerts Users About Windows 10 End Of Supports In October 2025 You Should Know This Things
अक्टूबर 2025 से बंद होगा Windows 10 का सपोर्ट, CERT-In ने जारी की एडवाइजरी
- Written By: सिमरन सिंह
Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल अक्टूबर 2025 के बाद Microsoft बंद कर रही है। जिसके बाद यूजर्स को क्या करना चाहिए य जानना जरूरी है अगर आपके पास भी Windows 10 है तो ये बात जान ले।

Window 10 होने वाला है बंद। (सौ. Freepik)
अगर आप अब भी अपने कंप्यूटर में Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। अक्टूबर 2025 के बाद Microsoft Windows 10 को सपोर्ट नहीं करेगा। इसका मतलब है कि अब समय आ गया है जब यूज़र्स को Windows 11 या किसी नए विकल्प की ओर रुख करना चाहिए, खासकर उन लोगों को जिनके सिस्टम Windows 11 के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
CERT-In ने दी चेतावनी
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने 21 जून को एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है कि Windows 10 यूज़र्स को जल्द से जल्द Windows 11 में अपग्रेड कर लेना चाहिए, ताकि वे जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स और सुरक्षा कवच प्राप्त करते रहें।
“Windows 10 के यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि वे Windows 11 में अपग्रेड करें ताकि वे महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट्स प्राप्त कर सकें। यदि किसी यूज़र या संगठन को माइग्रेशन में अधिक समय चाहिए तो वे पेड एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट का विकल्प चुन सकते हैं।” – CERT-In एडवाइजरी
सम्बंधित ख़बरें
AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
यवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
पीएम मोदी और पीयूष गोयल के एआई मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा डिजिटल एक्शन, अब सिर्फ 3 घंटे में हटाना होगा फेक कंटेंट
क्या है सबसे बड़ी चिंता?
Windows 10 के सपोर्ट समाप्त होने के बाद इन सिस्टम्स को कोई सुरक्षा अपडेट नहीं मिलेगा, जिससे वे हैकर्स के आसान निशाने पर आ जाएंगे। Microsoft के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आज भी 60% से ज्यादा Windows सिस्टम्स Windows 10 पर ही चल रहे हैं।
Windows 7 से Windows 10 की माइग्रेशन जितनी सहज थी, Windows 10 से Windows 11 की प्रक्रिया उतनी सरल नहीं है। Microsoft ने Windows 11 के लिए TPM 2.0 जैसी हार्डवेयर ज़रूरतें तय की हैं, जिससे करोड़ों पुराने पीसी अपग्रेड से बाहर हो गए हैं।
ये भी पढ़े: घर के WiFi नेटवर्क को रखें पूरी तरह सुरक्षित, हैकर्स के निशाने पर आपका घर
Windows 11 क्या है और क्या है नया?
Windows 11 कोई नया ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है, लेकिन Microsoft इसमें लगातार AI टूल्स और बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स जोड़ रहा है। इसमें नई यूजर इंटरफेस, फ्लूइड एक्सपीरियंस और टास्कबार पर केंद्रित स्टार्ट मेनू जैसे कई बदलाव शामिल हैं। ऐप्स आधारित इंटरफेस यूज़र्स को ज्यादा सहज अनुभव देता है।
अब क्या करें?
- जांचें कि आपका पीसी Windows 11 के लिए योग्य है या नहीं
- यदि नहीं, तो डेटा बैकअप लेकर नए सिस्टम की योजना बनाएं
- Microsoft की पेड एक्सटेंडेड सिक्योरिटी सर्विस से जुड़ने पर भी विचार करें
- साइबर हमलों से बचने के लिए हर हाल में अपडेटेड सिस्टम का प्रयोग करें
Indian govt alerts users about windows 10 end of supports in october 2025 you should know this things
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














