भारत में TikTok की वापसी पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी, क्या है सच?
TikTok Ban Reason: सोशल मीडिया शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok भारत में वापसी कर सकता है। खासकर तब, जब कई यूजर्स ने दावा किया कि वे TikTok की आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज एक्सेस किया जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
TikTok की क्या हो रही है भारत में वापसी। (सौ. Pixabay)
TikTok Return: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok भारत में वापसी कर सकता है। खासकर तब, जब कई यूजर्स ने दावा किया कि वे TikTok की आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज एक्सेस कर पा रहे हैं। साथ ही, भारत और चीन के रिश्तों में हालिया गर्मजोशी ने इन कयासों को और हवा दी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस पर अपनी स्थिति साफ कर दी है।
सरकार का स्पष्ट बयान
केंद्रीय IT और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा, “TikTok से बैन हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस विषय पर न तो सरकार के पास और न ही किसी अन्य पक्ष से कोई अनुरोध आया है।” इस बयान के साथ ही TikTok की संभावित वापसी पर लगाए जा रहे अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।
कब और क्यों लगा था TikTok पर बैन?
करीब पांच साल पहले चीन के साथ सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए TikTok समेत कई चाइनीज ऐप्स पर पाबंदी लगा दी थी। पहले ही आदेश में जिन ऐप्स को ब्लॉक किया गया था, उनमें TikTok का नाम भी शामिल था।
सम्बंधित ख़बरें
अब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad
अब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
फोन का डेटा बचाना पड़ा भारी, एयरपोर्ट पर GrapheneOS यूजर गिरफ्तार, क्या अब प्राइवेसी भी बन गई है जुर्म?
अब बच्चों को AI चैटबॉट का आदी बनाना पड़ेगा भारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ Addictive Design Act
सरकार ने उस समय कहा था कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता, एकता, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा हैं। TikTok के अलावा, बाइटडांस की अन्य ऐप्स जैसे Helo और CapCut को भी बंद कर दिया गया था।
ये भी पढ़े: GST 2.0: नया पोर्टल बताएगा कितनी होगी बचत, 22 सितंबर से लागू होंगे दो स्लैब
अमेरिका में भी विवादों में TikTok
भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी TikTok पर बैन लगाया जा चुका है। अमेरिकी प्रशासन ने इस ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। हालांकि, वहां की सरकार ने शर्त रखी है कि यदि कोई अमेरिकी कंपनी या व्यक्ति इस ऐप को खरीद लेता है, तभी इसके संचालन की अनुमति दी जाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में कहा था कि TikTok को खरीदने के लिए अमेरिकी बायर्स की दिलचस्पी बनी हुई है। इससे साफ है कि TikTok पर विवाद केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है।
ध्यान दें
फिलहाल सरकार के बयान से साफ है कि भारत में TikTok की वापसी की संभावना दूर की कौड़ी है। हालांकि, बदलते भू-राजनीतिक हालात और टेक्नोलॉजी सेक्टर में नए समझौते भविष्य में तस्वीर बदल सकते हैं।
