अब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad
Wearable Tech: लाखों दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों की जिंदगी बदल सकता है। अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक स्टार्टअप कंपनी ने MouthPad नाम का ऐसा इनोवेटिव डिवाइस लॉन्च किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
MouthPad (Source. augmental)
Smartphone Controlling Device Operated By The Tongue: तकनीक की दुनिया में हर दिन कोई ना कोई नए आविष्कार होते ही रहते है लेकिन इस बार जो डिवाइस सामने आया है वह लाखों दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों की जिंदगी बदल सकता है। बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक स्टार्टअप कंपनी ने MouthPad नाम का ऐसा इनोवेटिव डिवाइस लॉन्च किया है जिसकी मदद से बिना हाथ लगाए केवल जीभ और सिर के इशारों से स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य की डिजिटल तस्वीर को एक नई दिशा दे सकता है।
कैसे काम करता है MouthPad?
MouthPad के बारे में बताए तो इसमें तो यह डिवाज देखने में दांतों पर लगाए जाने वाले एक पतले रिटेनर जैसा है। इसे मुंह के ऊपरी हिस्से में फिट किया जाता है। वहीं डिवाइस में लगा प्रेशर-सेंसिटिव ट्रैकपैड जीभ की हलचल को पहचानता है और उसे डिजिटल कमांड में बदल देता है। वहीं यूजर सिर्फ जीभ और सिर की हल्की मूवमेंट से क्लिक, स्क्रॉल, स्वाइप और ड्रैग जैसे सभी जरूरी काम कर सकता है। यही वजह है कि यह तकनीक खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है जो हाथों का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं हैं।
गेमिंग से लेकर ऑफिस वर्क तक करेगा आसान
कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि यह डिवाइस सिर्फ सामान्य इस्तेमाल तक सीमित नहीं है। इसमें बटन रीमैपिंग की सुविधा भी दी गई है जिससे गेमिंग और 3D मॉडलिंग जैसे एडवांस काम भी आसानी से किए जा सकते हैं। वहीं यह एक ब्लूटूथ से कनेक्ट होने वाला यह डिवाइस है जो महज 10 ग्राम वजन का है और इसकी बैटरी 7 घंटे से अधिक चलने का दावा करती है। इसके साथ एक पहनने योग्य पेंडेंट माइक्रोफोन भी दिया गया है जो शोर-शराबे वाले माहौल या लाइब्रेरी जैसी शांत जगहों पर धीमी आवाज को भी प्रभावी ढंग से रिकॉर्ड कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
फोन का डेटा बचाना पड़ा भारी, एयरपोर्ट पर GrapheneOS यूजर गिरफ्तार, क्या अब प्राइवेसी भी बन गई है जुर्म?
अब बच्चों को AI चैटबॉट का आदी बनाना पड़ेगा भारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ Addictive Design Act
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
ये भी पढ़े: अब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
भविष्य की तकनीक की झलक?
इस नई तकनीक को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि MouthPad को एक तरह का अदृश्य कीबोर्ड बताया जा रहा हैं। जिसको लेकर उनका मानना है कि यह डिवाइस आने वाले समय में Skinware Interface जैसी नई तकनीकों की नींव रख सकता है। ऐसे में अगर यह तकनीक बड़े पैमाने पर अपनाई जाती है तो भविष्य में पारंपरिक कीबोर्ड और माउस पर निर्भरता काफी कम हो सकती है। वहीं खासकर दिव्यांग यूजर्स के लिए यह तकनीक डिजिटल दुनिया को पहले से कहीं अधिक सुलभ और आसान बना सकती है। ऐसे इनोवेशन यह भी दिखाते हैं कि तकनीक अब सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि समावेशिता की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
