Google Veo 3 अब भारत में भी लॉन्च: टेक्स्ट से वीडियो बनाने वाला एडवांस्ड टूल
Google के एडवांस्ड टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल Veo 3 को अब वैश्विक स्तर पर Gemini ऐप के Pro सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसमें भारत भी शामिल हो गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Veo 3 अब भारत में भी। (सौ. Google veo)
Google ने अपने एडवांस्ड टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल Veo 3 को अब वैश्विक स्तर पर Gemini ऐप के Pro सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसमें भारत भी शामिल हो गया है। इसकी पुष्टि खुद Google Labs और Gemini ऐप के वाइस प्रेसिडेंट जोश वुडवर्ड ने X (पूर्व ट्विटर) पर की।
पहले यह सुविधा केवल Google के AI Ultra प्लान तक सीमित थी, बाद में इसे चुनिंदा देशों में Pro यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया। अब भारत में भी इसे आधिकारिक तौर पर एक्टिवेट कर दिया गया है।
Veo 3 का उपयोग करने के लिए जरूरी है सब्सक्रिप्शन
Veo 3 शुरुआत में सिर्फ Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया गया था, लेकिन अब इसका हल्का वर्जन “Veo 3 Fast” Pro सब्सक्राइबर्स को भी मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
- Pro सब्सक्रिप्शन कीमत: ₹1,950 प्रति माह
- Ultra सब्सक्रिप्शन कीमत: ₹24,500 प्रति माह
Veo 3 Fast के जरिए यूज़र्स रोजाना तीन वीडियो (8 सेकंड, 720p क्वालिटी) बना सकते हैं। उसके बाद, फीचर पुराने Veo 2 मॉडल में लौट आता है। यह अपडेट पहले से दोगुनी स्पीड से वीडियो जेनरेट करता है।
WhatsApp पर भी मिलता है ब्लू टिक! जानिए कौन ले सकता है और कैसे मिलेगा
Veo 3 से Gemini ऐप में वीडियो कैसे बनाएं?
- Gemini ऐप अपने स्मार्टफोन में खोलें।
- सुनिश्चित करें कि आपके पास AI Pro या Ultra सब्सक्रिप्शन है।
- टेक्स्ट बॉक्स में वीडियो का विवरण लिखें।
- नीचे “More > Video > Submit” पर टैप करें।
- बने हुए वीडियो पर टैप करके Download चुनें और सेव करें।
Veo 3 में क्या है नया?
Google I/O इवेंट 2024 में पेश किया गया Veo 3 अब तक का सबसे एडवांस्ड वीडियो जेनरेशन मॉडल है। इसमें:
- लाइफलाइन विज़ुअल्स टेक्स्ट से
- सिंक किया हुआ ऑडियो, बैकग्राउंड साउंड से लेकर डायलॉग तक
- रियल-वर्ल्ड फिजिक्स और सटीक लिप-सिंकिंग शामिल हैं
Google के अनुसार, “Veo 3 टेक्स्ट और इमेज प्रॉम्प्टिंग से लेकर फिजिकल मूवमेंट्स और लिप-सिंकिंग तक में अव्वल है। आप अगर एक कहानी भी लिख दें, तो ये उसे वीडियो में जीवंत कर देता है।”
यह मॉडल अब Flow नामक Google की AI फिल्ममेकिंग सर्विस को भी पावर करता है, जो 1080p वीडियो, कैमरा कंट्रोल और एडवांस्ड एडिटिंग फीचर्स के साथ आती है।
