WhatsApp पर भी मिलता है ब्लू टिक! जानिए कौन ले सकता है और कैसे मिलेगा

फेसबुक, इंस्टाग्राम और X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ब्लू टिक तो होता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर भी ब्लू टिक का फीचर मौजूद है, लेकिन ये कुछ सर्तों के साथ मिलता है।
WhatsApp पर भी मिलता है ब्लू टिक! जानिए कौन ले सकता है और कैसे मिलेगा
WhatsApp पर भी मिलेगा Blue Tick. (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

अब तक आपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ब्लू टिक देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर भी ब्लू टिक का फीचर मौजूद है? हां, WhatsApp भी चुनिंदा अकाउंट्स को वेरिफिकेशन के बाद ब्लू टिक देता है। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें हैं जो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से थोड़ी अलग हैं।

किन्हें मिलता है WhatsApp का ब्लू टिक?

व्हाट्सऐप पर ब्लू टिक सिर्फ बिजनेस अकाउंट्स को ही दिया जाता है। यह वेरिफाइड बैज इस बात का संकेत होता है कि जिस बिजनेस अकाउंट को टिक मिला है, उसकी पहचान और दस्तावेजों को WhatsApp ने जांचा-परखा है। Meta द्वारा पेश किया गया यह वेरिफिकेशन एक पेड मंथली सब्सक्रिप्शन के ज़रिए उपलब्ध है, जिसमें अकाउंट सपोर्ट, सुरक्षा और विशेष सुविधाएं मिलती हैं।

वेरिफाइड बैज कहां-कहां दिखता है?

व्हाट्सऐप पर वेरिफाइड ब्लू टिक इन जगहों पर नजर आता है:

  • कॉल्स टैब
  • बिजनेस प्रोफाइल
  • चैट्स और कॉन्टैक्ट कार्ड
  • वेरिफाइड बिजनेस की इनकमिंग कॉल्स के दौरान

WhatsApp Blue Tick के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • WhatsApp Business ऐप खोलें।
  • एंड्रॉयड यूज़र्स ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर टैप करें और सेटिंग्स में जाएं।
  • iOS यूज़र्स को सेटिंग्स नीचे की ओर राइट साइड में दिखेगा।
  • अब 'टूल्स' सेक्शन में जाएं और 'Meta Verified' ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद सब्सक्रिप्शन पैकेज सिलेक्ट करें और पेमेंट करें।

ब्लू टिक की कीमत कितनी है?

सबसे अहम सवाल – इसके लिए कितना खर्च आएगा? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp Blue Tick के लिए आपको ₹639 से लेकर ₹18,900 तक चुकाने पड़ सकते हैं। यह कीमत चुने गए पैकेज और सुविधाओं के आधार पर बदलती है। “वेरिफाइड बैज का मतलब यह है कि व्हाट्सऐप पर गतिविधि और दिए गए दस्तावेजों के आधार पर अकाउंट को वेरिफाई किया गया है।”

Navbharat Live
navbharatlive.com