WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
WhatsApp लंबे समय से अपने वेब वर्जन में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर लाने की तैयारी कर रहा था। अब कई यूजर्स को WhatsApp Web Calling का विकल्प दिखाई देने लगा है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Web Calling (Source. Meta)
WhatsApp Web Calling Problems: WhatsApp लंबे समय से अपने वेब वर्जन में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर लाने की तैयारी कर रहा था। अब कई यूजर्स को WhatsApp Web Calling का विकल्प दिखाई देने लगा है। देखा जा रहा है जिसमें यूजर्स की रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से जारी कर रही है इसलिए कुछ लोगों को यह फीचर मिल गया है जबकि कई यूजर्स अभी भी इसका इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है, “हो सकता है कि वे इसे बैचों में चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर रहे हों, मुझे भी यह आज ही मिला!” वहीं कुछ सैद्धांतिक के अनुसार, यह विशेषीकृत बीटा या एक्सपेरिमेंटल स्टेज में है। एक यूजर ने लिखा, “इसमें कहा गया है कि यह केवल व्हाट्सएप बीटा फीचर है और चूंकि यह प्रायोगिक है, इसलिए इसमें बग हो सकते हैं।”
कॉल का बटन दिख रहा है, लेकिन काम नहीं कर रहा
WhatsApp Web Calling मिलने के बावजूद कई यूजर्स तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कुछ लोगों को कॉलिंग का इंटरफेस तो दिखाई देता है लेकिन ऑडियो या वीडियो कॉल शुरू ही नहीं होती। एक यूजर ने अपनी परेशानी बताते हुए लिखा, “मैंने भी आज यह फ़ीचर देखा, लेकिन यह मेरे लिए काम नहीं कर रहा है (न तो ऑडियो और न ही वीडियो)।”
सम्बंधित ख़बरें
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Dell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
कुछ मामलों में माइक्रोफोन और कैमरा डिटेक्ट नहीं हो रहे हैं जबकि कई यूजर्स को कॉल के दौरान “Please check your network connection or switch networks” जैसा मैसेज भी दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कॉलिंग का विकल्प कुछ समय तक दिखा और फिर अचानक गायब हो गया। एक यूजर ने लिखा, “यह कुछ समय पहले मेरे लिए वहाँ था और फिर गायब हो गया।”
इन तरीकों से मिल सकती है राहत
यूजर्स के अनुभव के आधार पर कुछ आसान उपाय सामने आए हैं। यदि आपके WhatsApp Web में कॉलिंग नहीं चल रही है, तो ब्राउज़र को रिफ्रेश करना, दोबारा लॉग-इन करना या कुछ दिनों तक अपडेट का इंतजार करना भी कई यूजर्स के लिए कारगर साबित हो रहा है। अगर माइक्रोफोन या कैमरा डिटेक्ट नहीं हो रहा तो ब्राउज़र परमिशन और डिवाइस सेटिंग्स की जांच करना जरूरी है। कुछ यूजर्स ने Desktop App या PWA (Progressive Web App) का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है। एक यूजर का दावा है, “Ubuntu पर काम करता है, यहाँ तक कि इंस्टॉल किए गए ऐप पर भी! (PWA)”
ये भी पढ़े: Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
फीचर नया है, इसलिए आ सकती हैं दिक्कतें
WhatsApp Web Calling अभी शुरुआती चरण में है इसलिए इसमें बग्स और अस्थिरता देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स ने स्पैम और स्कैम कॉल्स बढ़ने की आशंका भी जताई है। एक रिपोर्ट में यूजर ने लिखा, “WhatsApp पर ज़्यादा स्पैम/स्कैम कॉल आ रहे हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने शिकायत की,”यह पहले काम करता था, लेकिन अचानक ही इसने काम करना बंद कर दिया।”
ऐसे में यदि आपके अकाउंट पर यह फीचर अभी उपलब्ध नहीं है या ठीक से काम नहीं कर रहा तो घबराने की जरूरत नहीं है। संभावना है कि आने वाले अपडेट्स के साथ WhatsApp इन समस्याओं को दूर कर देगा और फीचर सभी यूजर्स के लिए अधिक स्थिर रूप में उपलब्ध होगा।
