- Hindi News »
- Technology »
- Google Set To Release 32 Million Google Mosquito
3.2 करोड़ मच्छर छोड़ने जा रही Google, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी? जानिए पूरा मामला
- Written By: सिमरन सिंह
Google Mosquito: दुनिया भर में एक तरह की बीमारी बढ़ती जा रही है जो मच्छरों से फैलती है और हर साल लाखों लोगों की जान भी ले लेती है। लेकिन इसको खत्म करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक रामबाण इलाज निकाला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Google Mosquito Control Project: दुनिया भर में एक तरह की बीमारी बढ़ती जा रही है जो मच्छरों से फैलती है और हर साल लाखों लोगों की जान भी ले लेती है। इस तरह के बीमारियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका वायरस शामिल है जिनको निपटना आज भी कई देशों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है लेकिन अब इस समस्या का समाधान लाते हुए Google एक अनोखे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। जिसने सभी आम लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Google विशेष प्रयोगशालाओं में पाले गए 3.2 करोड़ नर मच्छरों को खुले वातावरण में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह कदम भविष्य में मच्छरों की आबादी को कम करने में काम आएगा।
2014 से चल रहा है Google का खास मिशन
जानकारी के लिए बता दें कि Google पिछले कई सालों से Debug नाम की एक पहल के तहत मच्छर नियंत्रण तकनीक पर काम कर रहा है। जिसको लेकर फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया स्थित प्रयोगशालाओं में परियोजना के लिए करोड़ों मच्छरों को तैयार किया गया है। वहीं देखे तो Debug वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार “हमारी Debug टीम दुनिया भर के शोधकर्ताओं, समुदायों और सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसे नए तरीके विकसित कर रही है जो बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को नियंत्रित करें और लोगों को लंबा, स्वस्थ जीवन जीने में मदद करें”
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
Work life And Pregnancy: प्रेग्नेंसी में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना है मुश्किल, ऐसे बनाएं करियर और सेहत में तालमेल
WWDC 2026 में Apple का बड़ा धमाका, Siri बनेगा AI सुपरस्टार, जानें कब और कहां देखें सारी अपडेट
World Brain Tumor Day: बार-बार सिरदर्द, उल्टी और कमजोरी को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ब्रेन ट्यूमर के संकेत
आखिर कैसे काम करेगी यह तकनीक?
इस परियोजना के तहत बताया जा रहा है कि नर मच्छरों को Wolbachia pipientis नामक बैक्टीरिया के विशेष स्ट्रेन से संक्रमित किया जाएगा। जिसके बाद यह नर मच्छर प्राकृतिक वातावरण में मादा मच्छरों के साथ प्रजनन करेंगे तो उनसे पैदा होने वाले अंडे विकसित नहीं हो सकेंगे। आसान भाषा में बताए तो नई पीढ़ी के मच्छरों का जन्म धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इससे समय के साथ मच्छरों की कुल आबादी घट सकती है और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।
Google Mosquito Control Project
दो चरणों में छोड़े जाएंगे 3.2 करोड़ मच्छर
योजना को लेकर बताया जा रहा है कि पहले चरण में 1.6 करोड़ नर मच्छरों को छोड़ा जाएगा और दूसरे चरण में इतनी ही संख्या फिर से छोड़ी जाएगी। जिसको लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि केवल मादा मच्छर ही इंसानों को काटती हैं इसलिए नर मच्छरों को छोड़ने से लोगों के लिए सीधा खतरा नहीं होने वाला है।
ये भी पढ़े: नया फोन खरीदने का है प्लान? इस हफ्ते लॉन्च होंगे 3 धांसू स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी से लेकर AI कैमरा तक सब
मंजूरी का इंतजार लेकिन उठ रहे सवाल
इस तकनीक को आगे लाने के लिए Google ने दिसंबर 2025 में अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) से इस परियोजना की अनुमति मांगी थी। लेकिन पिछले पांच महीनों से यह प्रस्ताव वैसे का वैसा ही पड़ा है। वहीं बता दें कि एक तरफ कई विशेषज्ञ इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम बता रहे है तो कुछ लोग इसके संभावित दुष्प्रभावों को लेकर भी चिंता सामने रख रहे है। जिसमें इसके नुकसान को दिखाते हुए कहा जा रहा है कि यदि प्रयोग अपेक्षित परिणाम नहीं देता तो समस्या और जटिल हो सकती है।
Google set to release 32 million google mosquito
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मतलबी, गद्दार…TMC सांसदों की बगावत से आगबबूला हुईं महुआ मोइत्रा, इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की दी चुनौती
Jun 08, 2026 | 08:21 PMजायकवाड़ी में थमा पानी, शहर की प्यास पर संकट! क्या फेल हो जाएगी 50 MLD अतिरिक्त पानी की योजना?
Jun 08, 2026 | 08:07 PMHeight Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल
Jun 08, 2026 | 08:01 PMमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 100 महिलाओं को 200 उन्नत नस्ल की बकरियों का वितरण
Jun 08, 2026 | 07:55 PMभतीजे के चक्कर में छिनी भुजबल की राज्यसभा सीट? सुप्रिया सुले की सहानुभूति के बाद अब घर वापसी की अटकलें तेज
Jun 08, 2026 | 07:51 PMहोम-ऑटो लोन लेने वालों को बड़ा झटका! देश के 62% लोगों पर गिरेगी गाज, RBI बदलने जा रहा है यह नियम
Jun 08, 2026 | 07:49 PMINDIA गठबंधन की बैठक पर BJP ने बोला हमला, कहा- स्टेडियम से कमरों तक सिमट गया है अलायंस, TMC को लेकर कही ये बात
Jun 08, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM














