

Upcoming Smartphones With AI: आप भी हाल के समय में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो थोड़ा इंतजार आपको बढ़ा फायदा दे सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि जून 2026 के पहले ही हफ्ते में भारतीय बाजार में तीन नए स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है जो दमदार बैटरी, AI फीचर्स और शानदार कैमरा सिस्टम के साथ लॉन्च किए जाएगा। वहीं इन फोन्स की खास बात यह होगी की यह सब बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के यूजर्स को ध्यान में रख कर लाए जा रहे है। जिसके अदंर Lava, Xiaomi और Motorola के नए मॉडल्स देखने को मिलेगे।
इस महीने सबसे पहले 3 जून को Lava Bold N2 5G लॉन्च होने वाला है। इस फोन को ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के दौरान ले सकते है। वहीं फोन के अदंर आपको सबसे बड़ी खासियत इसका क्लीन Android 16 एक्सपीरियंस मिलने वाला है। जिसके वजह से यूजर्स को अनचाहे ब्लोटवेयर ऐप्स का सामना नहीं करना पड़ेगा। जो फोन के प्रदर्शन को बेहतर ररने के साथ स्टोरेज भी कम भरता है। वहीं इसको बजट सेगमेंट में खास बताया जा रहा है।
इस 4 जून को Xiaomi अपना नया Xiaomi 17T स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। वहीं कंपनी की दी जानकारी के अनुसार यह डिवाइस 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आएगा जो 67W HyperCharge तकनीक को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही फोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा। इतना ही नहीं फोन में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए LEICA कैमरा सिस्टम भी दी जा रही है। वहीं लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम कैमरा फीचर्स इस फोन को और भी ज्यादा खास बनाते है।
Xiaomi 17T के साथ इस 4 जून को ही Motorola Edge 70 Pro Plus भी लॉन्च होने वाला है। वहीं इस फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं। बता दें कि फोन में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट और 6500mAh की बैटरी देखने को मिल रही है। वहीं फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYTIA 710 सेंसर, 50MP पेरिस्कोप लेंस और 50x AI Super Zoom फीचर को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं इसमें सभी कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करने वाले आ रहे है।
इस महीने इन तीनों स्मार्टफोन्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा रहा है। वहीं Lava किफायती यूजर्स को अपनी तरफ कर रहा है तो Xiaomi और Motorola प्रीमियम फीचर्स के दम पर बाजार में उतरने के लिए तैयार है। जिस कारण से जून का पहला हफ्ता स्मार्टफोन खरीदारों के लिए खास होने वाला है।