-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Google Gemini Is Amazing Now Automatic Presentations Can Be Created From Documents
Google Gemini का कमाल, अब डॉक्यूमेंट से बनेगी ऑटोमेटिक प्रेजेंटेशन
- Written By: सिमरन सिंह
Gemini: लंबे डॉक्यूमेंट को स्लाइड्स में बदलने के झंझट से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है! Google Gemini ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो केवल एक डॉक्यूमेंट या कुछ लाइनों के टेक्स्ट को खास बना सकता है।

Google Gemini में क्या है खास। (सौ. Gemini)
Gemini Canvas AI Features: अगर आप भी किसी लंबे डॉक्यूमेंट को स्लाइड्स में बदलने के झंझट से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है! Google Gemini ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो केवल एक डॉक्यूमेंट या कुछ लाइनों के टेक्स्ट से पूरी प्रेजेंटेशन ऑटोमेटिकली तैयार कर देगा। यह नया फीचर Gemini Canvas टूल में जोड़ा गया है, जिसका मकसद है यूज़र्स का समय बचाना और काम को बेहद आसान बनाना।
Gemini Canvas क्या है?
Gemini Canvas एक AI-पावर्ड क्रिएटिव वर्कस्पेस है, जहां यूज़र्स स्लाइड्स, चार्ट्स और विज़ुअल कंटेंट को बना, एडिट और डिजाइन कर सकते हैं। नए अपडेट के बाद अब यह टूल किसी भी Google Doc, PDF या छोटे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को लेकर अपने आप पूरी प्रेजेंटेशन तैयार कर देता है। यह AI आपके डॉक्यूमेंट को पढ़ता है, उसमें से जरूरी पॉइंट्स निकालता है, और उन्हें आकर्षक लेआउट, स्लाइड फॉर्मेट और विज़ुअल एलिमेंट्स जैसे इमेज और आइकॉन के साथ प्रेजेंट करता है। यानी अब आपको घंटों स्लाइड डिजाइन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे काम करता है Gemini Canvas का Presentation फीचर
डॉक्यूमेंट या टेक्स्ट से शुरुआत करें: कोई भी रिपोर्ट, मीटिंग नोट्स या रिसर्च फाइल अपलोड करें या बस लिखें “Create a 10-slide presentation on climate change impacts.”
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
- Gemini करेगा स्मार्ट एनालिसिस: AI कंटेंट को पढ़कर मुख्य हेडिंग्स और पॉइंट्स को पहचानता है और उन्हें अलग-अलग स्लाइड्स में बांट देता है।
- ऑटोमेटिक स्लाइड निर्माण: Canvas टेम्पलेट्स, फॉर्मेटिंग और इमेजेस का इस्तेमाल करके आकर्षक प्रेजेंटेशन तैयार करता है।
- एडिट और एक्सपोर्ट करें: तैयार स्लाइड्स को आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडिट, री-अरेंज या टेक्स्ट मॉडिफाई कर सकते हैं। अंत में इन्हें सीधे Google Slides में एक्सपोर्ट करके शेयर या कोलैबोरेट भी किया जा सकता है।
कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल?
यह फीचर फिलहाल धीरे-धीरे Gemini यूज़र्स के लिए रोलआउट हो रहा है। चाहे आप पर्सनल अकाउंट यूज़ कर रहे हों या Google Workspace, दोनों के लिए यह उपलब्ध होगा। कुछ Gemini Advanced यूज़र्स को यह अपडेट पहले ही मिल चुका है, जबकि बाकी यूज़र्स को आने वाले हफ्तों में इसका एक्सेस मिलेगा।
क्यों है यह फीचर खास?
किसी भी डॉक्यूमेंट को स्लाइड्स में बदलना हमेशा एक टाइम-टेकिंग और बोरिंग प्रोसेस रहा है। खासकर छात्रों, शिक्षकों और प्रोफेशनल्स के लिए यह काम काफी मुश्किल होता है। लेकिन अब Gemini का Presentation Builder पूरी प्रक्रिया को ऑटोमेटिक और आसान बना देता है। हालांकि यह टूल पूरी तरह परफेक्ट नहीं है, इसलिए फाइनल स्लाइड्स में कुछ एडिटिंग की जरूरत पड़ सकती है। फिर भी, यह प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो काम को न सिर्फ तेज बल्कि क्रिएटिव भी बना देगा।
Google gemini is amazing now automatic presentations can be created from documents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













