Flipkart की महा सेल का होगा समापन, मिलेगी सबसे बड़ी सेल
Online Shopping Flipkart Sale: Flipkart Big Billion Days सेल 2025 अपने अंतिम चरण में है। मेगा सेल 2 अक्टूबर तक ही लाइव रहेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Flipkart की सेल कब होगी खत्म। (सौ. Flipkart)
Flipkart Discounts: Flipkart Big Billion Days सेल 2025 अपने अंतिम चरण में है। Gadgets360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मेगा सेल 2 अक्टूबर 2025 की रात 11:59 बजे तक ही लाइव रहेगी। 23 सितंबर से शुरू हुई इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, फैशन, ग्रॉसरी और होम अप्लायंसेज समेत लगभग हर कैटेगरी में भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का लाभ दिया जा रहा है।
बैंक ऑफर्स और पेमेंट बेनिफिट्स
Flipkart ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि इस साल की सेल में Axis Bank और ICICI Bank कार्ड धारकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, EMI पर पेमेंट करने पर अतिरिक्त छूट और Flipkart Pay Later के जरिए आसान किस्तों में शॉपिंग का विकल्प भी उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन देने पर कीमत और भी कम हो जाती है।
Big Billion Days 2025 की खास बातें
- सेल की अंतिम तारीख: 2 अक्टूबर 2025, रात 11:59 बजे
- ग्राहकों को 10 मिनट डिलीवरी का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
- होम अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और ग्रॉसरी समेत कई कैटेगरी में शानदार छूट।
- No-Cost EMI और स्पेशल डिस्काउंट ऑफर्स से शॉपिंग का अनुभव और भी किफायती।
स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर धमाकेदार ऑफर्स
इस बार की सेल में सबसे ज्यादा आकर्षण स्मार्टफोन्स पर है।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Samsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
Flipkart Summer Sale में मचा बवाल, iPhone 17 हुआ सस्ता, Smart TV-Laptop पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
अब नहीं पड़ेगी दूसरा फोन रखने की जरूरत, WhatsApp का ये फीचर मचा रहा धूम, एक ही ऐप में चलाएं 2 अकाउंट
- Apple iPhone 16 सीरीज, Samsung Galaxy S24, OnePlus 13, Redmi, Poco और Realme जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट।
- स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज पर 50% तक का डिस्काउंट।
- लैपटॉप्स और स्मार्टवॉच पर भी बेस्ट डील्स उपलब्ध।
ये भी पढ़े: YouTube और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुआ बड़ा समझौता, चुकाए जाएंगे 217 करोड़ रुपये
Plus और Black मेंबर्स के लिए खास सुविधा
Flipkart ने अपने Plus और Black मेंबर्स को इस सेल में अर्ली एक्सेस का फायदा दिया है। इसके तहत मेंबर्स को सेल शुरू होने से पहले ही बंपर डील्स का लाभ मिला। वहीं, कंपनी ने “Big Billion Days Special” नाम से कुछ नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं, जिन्हें सिर्फ इस सेल के दौरान ही खरीदा जा सकता है।
ध्यान दें
Flipkart Big Billion Days 2025 ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर्स लेकर आई है, लेकिन अब यह अपने अंत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक खरीदारी नहीं की है, उनके पास 2 अक्टूबर की रात तक का ही समय है।
