Fraud की शिकायत करते-करते फिर से हो सकता है Fraud, FBI ने दी चेतावनी
Fake Website: Fraud की शिकायत करना भी आपको भारी पड़ सकता है, जिसकी चेतावनी देते हुए FBI ने कुछ बातों पर रोशनी डाली है। जो सभी को पती होनी चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
FBI ने दी सभी को चेतावनी। (सौ. Stock)
FBI Fraud Alert: क्या हो अगर आप अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत कर रहे हों और उसी दौरान फिर से Fraud का शिकार बन जाएं? यह स्थिति सचमुच जले पर नमक छिड़कने जैसी है। हाल ही में अमेरिका में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर अपराधियों ने सरकारी वेबसाइट्स की हूबहू नकल कर फर्जी पोर्टल बना डाले हैं। इन नकली साइट्स पर लोग शिकायत दर्ज करने जाते हैं और वहां उनके साथ दोबारा ठगी हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने आधिकारिक वॉर्निंग जारी की है।
क्या है पूरा मामला?
FBI का इंटरनेट क्राइम कंप्लेंट सेंटर (IC3) एक आधिकारिक पोर्टल है, जहां साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जाती हैं। पिछले साल इस पोर्टल पर 8 लाख से अधिक शिकायतें आई थीं और लोगों को लगभग 16.6 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।
अब साइबर अपराधियों ने इसी पोर्टल की हूबहू नकल करके फर्जी वेबसाइट तैयार कर ली है। खास बात यह है कि इन नकली साइट्स के डोमेन नेम भी असली से मिलते-जुलते हैं, जिसके कारण लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं। ऐसे में पीड़ित जब शिकायत दर्ज करने पहुंचते हैं, तो वे नकली साइट्स पर अपनी संवेदनशील जानकारी जैसे नाम, पता, ईमेल और बैंकिंग डिटेल्स साझा कर देते हैं। यही जानकारी अपराधियों द्वारा आगे ठगी के लिए इस्तेमाल की जा रही है। FBI ने साफ कहा है कि यह पहला मामला नहीं है। कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि साइबर अपराधी सरकारी अधिकारी बनकर भी लोगों को चूना लगाने में सक्रिय हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Cyber Fraud Case: IPS की फर्जी Facebook ID बनाकर ठगी की कोशिश, व्यापारी की सतर्कता से नाकाम हुई साइबर जालसाजी
मुंबई साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की व्हाट्सएप डीपी ठगी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार
Navabharat Nishanebaaz: डिजिटल अरेस्ट का बोलबाला, ठगों से न पड़ जाए पाला
ये भी पढ़े: 14 अक्टूबर से पहले खरीदें बजट-फ्रेंडली Laptop Windows 11 के साथ, नहीं तो होगी परेशानी
खुद को कैसे रखें सुरक्षित?
- किसी भी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने से पहले हमेशा उसका URL ध्यान से चेक करें।
- अगर लिंक में कोई स्पेलिंग मिस्टेक दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
- शिकायत दर्ज करने के लिए हमेशा पूरा URL टाइप करें, सर्च रिजल्ट से मिले अन्य लिंक पर क्लिक न करें।
- पोर्टल को अच्छे से परखें और यदि कोई संदेह हो तो सीधे संबंधित एजेंसी से संपर्क करें।
ध्यान रखें कि कोई भी सरकारी अधिकारी आपसे कभी भी PIN या बैंकिंग डिटेल्स नहीं मांगता। अगर ऐसा होता है तो समझ लें कि आपके साथ स्कैम की कोशिश हो रही है।
ध्यान दें
डिजिटल युग में साइबर अपराध लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। शिकायत दर्ज करने से पहले सही वेबसाइट की पहचान करना और संदिग्ध लिंक से दूरी बनाए रखना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
