नासिक में हैरान करने वाली ऑनलाइन ठगी, बिना आवेदन के लोन और ट्रांजेक्शन, साइबर फ्रॉड का नया तरीका
Nashik Online Fraud: नासिक के पाथर्डी फाटा इलाके में एक युवक के साथ ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड लिमिट खर्च कर 2.14 लाख का लोन भी निकाल लिया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Pathardi Phata Cybercrime News: नासिक शहर के पाथर्डी फाटा इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ ऑनलाइन ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों ने युवक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर न केवल उसकी पूरी लिमिट खर्च कर दी, बल्कि उसके नाम पर 2 लाख 14 हजार रुपये का – भारी-भरकम लोन भी निकाल लिया।
पीड़ित युवक ने न तो किसी लोन के लिए आवेदन किया था और न ही – कोई खरीदारी की थी, फिर भी उसके – खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। कड़वे नगर निवासी आलोक कुमार यादव (29) के पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है, जिसकी लिमिट 67 हजार रुपये है। उनकी सैलरी भी इसी बैंक के सेविंग अकाउंट में आती है।
घटना वाले दिन उनके मोबाइल पर अचानक मैसेज आया कि अकाउंट से 40 हजार रुपये निकल गए हैं। जब उन्होंने फोन पे (PhonePe) ऐप के जरिए अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो वह दंग रह गए। उनके खाते में, जिसमें महज 1 हजार रुपये होने चाहिए थे, वहां 53 हजार 799 रुपये दिख रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
नवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
हेल्पलाइन 1930 पर मिली चौंकाने वाली जानकारी
संदेह होने पर यादव ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया, वहां से उन्हें पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड पर 2 लाख रुपये का ‘इंस्टा जंबो पर्सनल लोन’ लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-मनपा चुनाव में तकनीकी अड़चन, 500 से ज्यादा उम्मीदवार फंसे, सर्वर डाउन और OTP फेल
साथ ही, उनके क्रेडिट कार्ड की 67 हजार रुपये की पूरी लिमिट भी इस्तेमाल की जा चुकी है। ठगों ने बड़ी चतुराई से लोन की रकम बैंक खाते में ट्रांसफर की और फिर उसे निकालने की कोशिश की।
