eSIM टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन की दुनिया में नया डिजिटल बदलाव
Challenges of eSIM: स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी के बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण eSIM है। पारंपरिक SIM कार्ड की तुलना में eSIM अब धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
eSim कैसे बदल रहा दुनिया। (सौ. Freepik)
eSIM Technology: स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी लगातार तेजी से बदल रही है और इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है eSIM (Embedded SIM)। पारंपरिक SIM कार्ड की तुलना में eSIM अब धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है। यह एक डिजिटल सिम है जो आपके फोन के हार्डवेयर में इनबिल्ट होती है, इसलिए इसे अलग से लगाने या निकालने की जरूरत नहीं पड़ती। भारत में फिलहाल Jio, Airtel और Vi चुनिंदा डिवाइस पर eSIM सपोर्ट उपलब्ध कराते हैं। आइए जानते हैं eSIM से जुड़ी पूरी जानकारी, इसके फायदे और चुनौतियां।
नॉर्मल SIM कार्ड क्या है?
SIM का मतलब है Subscriber Identity Module। यह एक छोटी प्लास्टिक चिप होती है, जिसे मोबाइल में डालकर नेटवर्क से कनेक्ट किया जाता है। इसमें आपकी मोबाइल डिटेल्स, नंबर और बेसिक कॉन्टैक्ट्स स्टोर रहते हैं। आजकल भारत में nano-SIM सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जा रही है।
eSIM क्या है?
eSIM यानी Embedded SIM पारंपरिक सिम कार्ड का डिजिटल वर्जन है। यह आपके फोन के मदरबोर्ड में पहले से ही मौजूद होती है। इसे एक्टिवेट करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर QR कोड या फोन सेटिंग्स का इस्तेमाल करते हैं। भारत में अभी iPhone, Google Pixel और कुछ Samsung Galaxy मॉडल्स eSIM सपोर्ट करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel ने चुपचाप बढ़ाई कीमत, अब 84 दिन वाला प्लान पड़ेगा महंगा
सिर्फ 1 रुपये में सिम + 30 दिन फ्री, मिडिल क्लास के लिए BSNL का धमाका ऑफर, अब नहीं पड़ेगा महंगा रिचार्ज
अब सस्ते होंगे मोबाइल रिचार्ज, बिना डाटा वाले प्लान अनिवार्य, मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा फायदा
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, SIM Binding नियम टला, जानिए कब से बदलेगा आपके ऐप का इस्तेमाल
eSIM और नॉर्मल SIM में फर्क
- नॉर्मल SIM को फोन में डालना पड़ता है, जबकि eSIM पहले से इनबिल्ट होती है।
- eSIM में ऑपरेटर बदलना सिर्फ QR कोड स्कैन करने से संभव है, जबकि नॉर्मल SIM बदलने के लिए कार्ड निकालना जरूरी है।
- eSIM के साथ डिजिटल और फिजिकल दोनों SIM का इस्तेमाल एक साथ किया जा सकता है।
- फिजिकल SIM गुम हो सकती है, लेकिन eSIM चोरी या खो नहीं सकती।
- eSIM फोन के अंदर जगह बचाती है, जिससे कंपनियां स्लिम डिजाइन या बड़ी बैटरी दे सकती हैं।
भारत में eSIM के फायदे
- बिना स्टोर गए आसानी से ऑपरेटर बदल सकते हैं।
- गुम या टूटने का कोई खतरा नहीं।
- ट्रैवलर्स के लिए फायदेमंद, विदेश में तुरंत इंटरनेशनल प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं।
- डुअल SIM का फायदा, एक नंबर काम के लिए और दूसरा पर्सनल इस्तेमाल के लिए।
ये भी पढ़े: सितंबर में दिखेगा Blood Moon, खगोलीय घटनाओं की लगेगी श्रृंखला
भारत में eSIM की चुनौतियां
- सीमित डिवाइस सपोर्ट: अभी यह सुविधा केवल महंगे स्मार्टफोन्स तक सीमित है।
- जटिल सेटअप: फिजिकल SIM की तरह तुरंत काम नहीं करती, एक्टिवेशन के लिए सेटिंग्स और QR कोड की जरूरत होती है।
- फोन बदलना मुश्किल: दूसरी डिवाइस में ट्रांसफर करने के लिए दोबारा सेटअप करना पड़ता है।
- सीमित ऑपरेटर: केवल Jio, Airtel और Vi ही सपोर्ट करते हैं।
- फोन खोने पर दिक्कत: डिवाइस डैमेज या लॉस्ट होने पर eSIM तुरंत ट्रांसफर नहीं हो पाती, इसके लिए ऑपरेटर से रिक्वेस्ट करनी पड़ती है।
ध्यान दें
भारत में eSIM टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे प्रचलन में आ रही है और आने वाले समय में यह पारंपरिक SIM कार्ड को पूरी तरह रिप्लेस कर सकती है। हालांकि, फिलहाल सीमित डिवाइस सपोर्ट और सेटअप की जटिलता इसके लिए बड़ी चुनौती हैं।
