अब बिना रजिस्टर्ड सिम के नहीं चलेगा WhatsApp? भारत में आने वाला है बड़ा बदलाव
WhatsApp New Feature: WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp भारत में एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp (Source. Freepik)
WhatsApp New Rule in India: अगर आप रोज़ WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp भारत में एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे ऐप इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी “SIM Binding” नाम के फीचर पर काम कर रही है, जिसके तहत यह जांचा जाएगा कि जिस नंबर से अकाउंट बना है, वही सिम फोन में मौजूद है या नहीं।
क्या है SIM Binding फीचर?
फीचर ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक ऐसा सिस्टम विकसित कर रहा है जो यूजर के फोन में लगी सिम को वेरिफाई करेगा। अगर यह फीचर लागू होता है, तो ऐप समय-समय पर यह सुनिश्चित करेगा कि अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय रूप से उसी डिवाइस में मौजूद हो।
बताया जा रहा है कि यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for Android 2.26.8.6 वर्जन में देखा गया है और अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। यानी आम यूजर्स तक इसे पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। यह सुविधा खासतौर पर भारतीय +91 नंबर वाले अकाउंट्स के लिए लागू की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
सरकार के नए नियमों से जुड़ा मामला
यह बदलाव दूरसंचार विभाग (DoT) के नए साइबर सुरक्षा नियमों से जुड़ा है। नवंबर 2025 में जारी दूरसंचार (टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी) नियम 2024 के तहत मैसेजिंग ऐप्स को सिम आधारित लॉगिन वेरिफिकेशन अनिवार्य करना होगा। यह नियम केवल WhatsApp ही नहीं, बल्कि Signal और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म पर भी लागू हो सकता है। सरकार का कहना है कि इस कदम से फर्जी अकाउंट्स और साइबर फ्रॉड पर रोक लगेगी।
अगर सिम नहीं मिला तो क्या होगा?
रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp समय-समय पर यूजर सेशन को रिन्यू करते हुए सिम की जांच करेगा। अगर जांच में पता चलता है कि रजिस्टर्ड सिम फोन में मौजूद नहीं है, तो ऐप की एक्सेस सीमित की जा सकती है। हालांकि यह भी कहा गया है कि पुरानी चैट सुरक्षित रहेंगी। इसका असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो अक्सर फोन बदलते हैं, सिम निकालकर रखते हैं या विदेश यात्रा करते हैं।
ये भी पढ़े: ChiChi Call वीडियो के नाम पर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, जानिए Ghost File स्कैम की पूरी सच्चाई
नई नीति पर उठ रहे सवाल
कुछ संगठनों ने इस नियम पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे आम यूजर्स को व्यावहारिक परेशानियां हो सकती हैं जैसे सिम खराब होना या नेटवर्क दिक्कतें। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर कब तक सभी यूजर्स के लिए जारी होगा। लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में भारत में मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सख्त नियमों के तहत होगा।
