X Money: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे डिजिटल पेमेंट सर्विस, Everything App बनने की दिशा में बड़ा कदम
एलन मस्क की कंपनी X इस साल के अंत तक अपनी पहली डिजिटल पेमेंट सर्विस X Money को लॉन्च करने की तैयारी में है। मस्क ने खुद एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।
- Written By: सिमरन सिंह
क्या है X money. (सौ. Design)
एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) इस साल के अंत तक अपनी पहली डिजिटल पेमेंट सर्विस X Money को लॉन्च करने की तैयारी में है। मस्क ने खुद एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है कि शुरुआत में यह सेवा सीमित यूजर्स के लिए बीटा ट्रायल के रूप में उपलब्ध होगी। इस प्रोजेक्ट पर कई वर्षों से काम चल रहा है, और मस्क ट्विटर अधिग्रहण के बाद से ही इसे लॉन्च करने की योजना में जुटे हुए हैं।
तकनीकी ढांचा लगभग तैयार, बीटा टेस्टिंग की तैयारी
हालिया अपडेट में मस्क ने बताया कि X Money का टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो चुका है और इसका बीटा ट्रायल जल्द शुरू किया जाएगा। यह बीटा फेज इस बहुप्रतीक्षित सेवा को सभी यूजर्स तक पहुंचाने की दिशा में पहला बड़ा कदम होगा।
Everything App का सपना
मस्क का उद्देश्य X को केवल एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में न रखते हुए इसे एक Everything App के रूप में विकसित करना है। इस ऐप में यूजर्स को मैसेजिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। X Money इसी विजन का हिस्सा है, जिससे यूजर ऐप के अंदर ही रुका हुआ पैसा भेजने, प्राप्त करने और मैनेज कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान
UPI पर फिर लग सकता है चार्ज, क्या Google Pay-PhonePe से पेमेंट करना होगा महंगा?
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
क्रिप्टो और Visa के साथ साझेदारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेवा में क्रिप्टोकरेंसी, विशेष रूप से बिटकॉइन को भी पेमेंट के विकल्प के रूप में शामिल किया जाएगा। साथ ही मस्क Visa जैसी कंपनियों के साथ मिलकर तेज़ और सुविधाजनक लेनदेन का सिस्टम तैयार कर रहे हैं।
2025 में होगा सार्वजनिक लॉन्च
X के आधिकारिक पेमेंट हैंडल ने जानकारी दी है कि X Money को 2025 में पब्लिक लॉन्च किया जाएगा। मस्क की योजना है कि अमेरिका के सभी 50 राज्यों से मंजूरी मिलने के बाद इसे लॉन्च किया जाए, ताकि यह सेवा बिना किसी बाधा के शुरू की जा सके। “मैं फिर से 24×7 काम कर रहा हूं, फैक्ट्री या मीटिंग रूम में ही सो रहा हूं,” — एलन मस्क
डिजिटल फ्यूचर की ओर बड़ा कदम
X Money, मस्क के उस ड्रीम का हिस्सा है जिसमें वह X को एक ऐसा सुपर ऐप बनाना चाहते हैं, जहां हर डिजिटल जरूरत – चाहे वह पेमेंट हो, बैंकिंग या क्रिप्टो – एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी हो सके।
