-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Elon Musk X Crashed Multiple Times In A Day People Across The World Are Facing Problems
X Down: Elon Musk का ‘X’ एक ही दिन में कई बार हुआ ठप्प, दुनियाभर में लोगों को आ रही परेशानी
- Written By: प्रीति शर्मा
दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'एक्स' दुनियाभर में डाउन हो गया है। सोमवार यानी 10 मार्च को एक्स एक ही दिन में कई बार ठप्प हो चुका है। जिसकी वजह से यूजर्स को परेशानी हो रही है।

Elon Musk का 'X' एक ही दिन में कई बार हुआ ठप्प, दुनियाभर में लोगों को आ रही परेशानी
Elon Musk X Down: दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ दुनियाभर में डाउन हो गया है। सोमवार यानी 10 मार्च को एक्स एक ही दिन में कई बार ठप्प हो चुका है। जिसकी वजह से यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की शिकायत यूजर्स डाउन डिटेक्टर वेबसाइट पर जाकर कर रहे हैं। बता दें कि कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार पहली बार यह समस्या शाम को 3.30 बजे हुई थी। उसके बाद 7 बजे लोगों को लॉग इन करने में समस्याएं आने लगी है। वहीं तीसरी बार शाम 8.44 बजे फिर से एक्स की सर्विस डाउन हो गई। इस तरह की दिक्कत लोग अलग-अलग जगहों पर ऐप और साइट पर सामना कर रहे हैं। इस वक्त जब यह खबर लिखी जा रही है तब भी एक्स की सर्विस काम नहीं कर रही है। सोशल मीडिया का यह प्लेटफॉर्म दुनियाभर में इस्तेमाल करते हैं।
डाउन डिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 61 प्रतिशत यूजर्स वेबसाइट पर परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं 38 प्रतिशत यूजर्स को मोबाइल ऐप पर इस तरह की परेशानी आ रही है। वहीं एक प्रतिशत यूजर्स को लॉग इन करने में भी समस्या हो रही है। भारत, यूके और यूएस के यूजर्स को एक्स पर रिफ्रेश करने या ओपन करने पर Something went wrong लिखा शो हो रहा है। वहीं इंडिपेंडेंट प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर पर यूके से 9 हजार से भी ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज की जा चुकी हैं। जिसमें यूजर को एक्स चलाने में दिक्कत हो रही है। वहीं यह संख्या यूएसए में हर मिनट 17 हजार रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
3 साल बाद X पर लौटे Mark Zuckerberg, AI मॉडल Muse Spark 1.1 लॉन्च करते ही मिला Elon Musk की टीम से खास ऑफर
अरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका
सिर्फ दो दिन कॉलेज जाने वाले एलन मस्क ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर; रातों-रात बढ़ा नेटवर्थ!
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें!
इससे पहले भी डाउन हुआ था एक्स
साल 2024 में एक्स की सर्विस कई बार डाउन हो चुकी है। जिसका असर यूजर्स पर देखने को मिला था। बड़ी संख्या में लोगों ने एक्स को छोड़कर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दरवाजा खटखटाया था। इस तरह की समस्या इंस्टाग्राम और फेसबुक को लेकर भी होती रहती है। लेकिन इस साल एक्स पर पहली बार इतने समय के लिए आउटेज देखा गया है। भारत में इसका असर ज्यादा देखने को मिला है।
Elon musk x crashed multiple times in a day people across the world are facing problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM














