रिवॉर्ड प्वाइंट के झांसे में 65,000 रुपए की ठगी: पुणे में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला, जानिए कहां..
बैंक आपको सावधानी बरतने की सलाह देता है, लेकिन लालच और लापरवाही आपको हजारों में चपत लगा सकती है। ऐसा ही पुणे के एक व्यक्ति के साथ हुआ जिसको भारी नुकसान झेलना पड़ा।
- Written By: सिमरन सिंह
इस तरह से सभी को सावधान रहना चाहिए। (सौ. Freepik)
बैंक बार-बार सावधानी बरतने की सलाह देता है, लेकिन कुछ सेकंड का लालच और लापरवाही आपको हजारों में चपत लगा सकती है। हाल ही में पुणे के एक व्यक्ति को भी ऐसा ही अनुभव हुआ, जहां रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नाम पर उसे ₹65,000 की ठगी का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि क्या थी उसकी गलती और हम इससे क्या सबक ले सकते हैं।
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?
पीड़ित व्यक्ति को एक महिला का कॉल आया, जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा, “आपके क्रेडिट कार्ड पर जमा रिवॉर्ड प्वाइंट्स को रिडीम कर डिस्काउंट पाया जा सकता है।” महिला की बातों में आकर शख्स तैयार हो गया। उसने बताया कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसका एक सहकर्मी कॉल करेगा।
कुछ देर बाद एक पुरुष ने कॉल कर रिवॉर्ड प्वाइंट्स रिडीम करने के लिए एक लिंक भेजा और कहा कि इसमें जरूरी जानकारी भर दें। व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक कर मांगी गई सभी जानकारी भर दी, और इसके कुछ ही क्षणों में उसके खाते से ₹65,000 कट गए।
सम्बंधित ख़बरें
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
आर्मी अफसर बनकर ठगी का नया तरीका, ऐसे बनाया जा रहा है लोगों को निशाना, जानिए फ्रॉड से बचने के टिप्स
Weight Loss Scam: सावधान! वजन घटाने के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी, ऐसे बचाएं अपनी सेहत और पैसा
फर्जी CSC आईडी से 50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा; आगरा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय गिरोह, दो गिरफ्तार
स्कैम का पता तब चला जब…
जैसे ही रकम कटी, पीड़ित ने दोनों को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन नंबर स्विच ऑफ थे। तब जाकर उसे एहसास हुआ कि वह एक साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका है।
गलतियां जो भारी पड़ गईं
- अनजान कॉल करने वाली महिला पर भरोसा करना।
- भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक करना।
- लिंक में पर्सनल डिटेल्स भरना।
ऐसे करें ऑनलाइन स्कैम से बचाव
- कभी भी अनजान व्यक्ति के कॉल पर बैंक या निजी जानकारी न दें।
- किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
- याद रखें, बैंक कभी भी ओटीपी, पासवर्ड या पर्सनल डिटेल्स फोन पर नहीं मांगते। “सोच-समझकर करें हर क्लिक, वरना खाली हो सकता है आपका खाता।”
