कोरोना की वापसी: जानिए किस राज्य में कितने एक्टिव केस, यहां मिलेगा ऑफिशियल डेटा
कोरोना वायरस (COVID-19) देश में दस्तक दे चुका है और इसके चलते कई राज्यों में मामले सामने आ रहे हैं। बढ़ते केसों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है उनके राज्य में हालत कैसी है।
- Written By: सिमरन सिंह
करोना के केस बढ़ रहे है इस तरह पता चलेगा डाटा। (सौ. Design)
एक बार फिर कोरोना वायरस (COVID-19) देश में दस्तक दे चुका है और इसके चलते कई राज्यों में नए मामले सामने आ रहे हैं। हर दिन बढ़ते केसों की संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि उनके राज्य में कोविड-19 के कितने सक्रिय मामले हैं।
जानकारी कहां से मिलेगी?
हालांकि सोशल मीडिया और कई वेबसाइट्स पर कोरोना से जुड़ी खबरें दी जा रही हैं, लेकिन सही और अपडेटेड जानकारी के लिए भारत सरकार की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health & Family Welfare) की आधिकारिक वेबसाइट सबसे भरोसेमंद स्रोत है। इस सरकारी पोर्टल पर हर राज्य के एक्टिव केस की संख्या नियमित रूप से अपडेट की जाती है।
कैसे चेक करें राज्यवार कोरोना केस?
- सबसे पहले आपको भारत सरकार की स्वास्थ्य मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- साइट खुलते ही सबसे ऊपर देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या दिखाई देगी।
- नीचे स्क्रॉल करें, आपको “COVID-19 Statewise Status” का सेक्शन मिलेगा।
- इस पर क्लिक करते ही एक पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी जिसमें बताया गया है कि किस राज्य में कितने एक्टिव केस हैं।
डेटा अपडेट की स्थिति
खबर लिखे जाने तक, इस वेबसाइट पर 19 मई तक का डेटा उपलब्ध था। लेकिन ध्यान रहे, जैसे-जैसे नए मामले सामने आएंगे या पुराने मामले ठीक होंगे, वेबसाइट पर आंकड़ों को अपडेट किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
ठाणे: गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़! उल्हासनगर के सरकारी प्रसव अस्पताल की जांच रिपोर्ट ने खोली पोल
मुंबई: Proton Therapy से बच्चों सहित 1,000 कैंसर मरीजों को मिली नई जिंदगी, टाटा मेमोरियल ने रचा कीर्तिमान
YouTube पर रील्स और वीडियो बनाना चाहते हैं? अकाउंट को सुरक्षित रखना है सबसे जरूरी
सावधानी ही बचाव है
विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना से बचने के लिए अभी भी सतर्क रहना जरूरी है। “मास्क लगाना, दो गज की दूरी बनाए रखना और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना संक्रमण के जोखिम को कम कर सकता है।”
सरकारी वेबसाइट का लिंक:
