OpenAI ने ChatGPT के जरिए शुरू की ऑनलाइन शॉपिंग सर्विस, Amazon और Google को मिलेगी सीधी चुनौती
Digital Shopping: OpenAI अब डिजिटल कॉमर्स की दुनिया में कदम रख चुकी है। ChatGPT का इस्तेमाल केवल बातचीत के लिए नहीं बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी किया जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
ChatGPT करेंगा shopping में मदद। (सौ. AI)
OpenAI ChatGPT Shopping: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अग्रणी कंपनी OpenAI अब डिजिटल कॉमर्स की दुनिया में कदम रख चुकी है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब ChatGPT का इस्तेमाल केवल बातचीत के लिए नहीं बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी किया जा सकेगा। शुरुआत में यह सुविधा Etsy से उत्पाद खरीदने के लिए उपलब्ध होगी, जबकि जल्द ही इसे Shopify तक भी विस्तार दिया जाएगा। यानी ग्राहक अब चैटबॉट से बातचीत करते-करते सीधे शॉपिंग कर पाएंगे।
OpenAI के लिए नई कमाई का रास्ता
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम OpenAI के लिए एक बड़ा बिजनेस मॉडल साबित हो सकता है। कंपनी अब केवल निवेशकों पर निर्भर नहीं रहेगी बल्कि शॉपिंग ट्रांजैक्शन से भी राजस्व अर्जित करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सीधे तौर पर Amazon और Google जैसे ई-कॉमर्स दिग्गजों को चुनौती देगा। कंपनी अब शॉपिंग साइट्स को प्रमोट कर और ट्रांजैक्शन फीस से मुनाफा कमा सकेगी।
पेमेंट सिस्टम को आसान बनाएगी Stripe पार्टनरशिप
ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए OpenAI ने Stripe के साथ साझेदारी की है। यह कंपनी ‘इंस्टैंट चेकआउट’ सिस्टम पर काम कर रही है, जिससे पेमेंट प्रोसेस बेहद आसान और तेज़ हो जाएगा। इससे ग्राहक बिना किसी जटिलता के तुरंत भुगतान कर पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़े: आज से बदल गया UPI का नियम, बंद होगी P2P Collect सर्विस, साइबर ठगी पर लगेगी रोक
किसी प्रोडक्ट को नहीं मिलेगी प्राथमिकता
OpenAI ने यह भी साफ किया है कि ChatGPT किसी एक खास प्रोडक्ट या ब्रांड को प्राथमिकता नहीं देगा। कंपनी का कहना है, “जब एक ही सामान कई व्यापारी बेचते हैं तो ChatGPT उपलब्धता, कीमत, गुणवत्ता, मुख्य विक्रेता का दर्जा और इंस्टैंट चेकआउट जैसे कारकों के आधार पर रिजल्ट दिखाता है।” इससे ग्राहकों को निष्पक्ष विकल्प मिलेंगे और वे अपनी सुविधा के अनुसार सबसे अच्छा प्रोडक्ट चुन पाएंगे।
डिजिटल कॉमर्स में नया बदलाव
ChatGPT की यह नई सुविधा डिजिटल कॉमर्स में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। यह यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर बातचीत और खरीदारी दोनों का अनुभव प्रदान करेगी। इससे न केवल ग्राहकों की शॉपिंग प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि ऑनलाइन रिटेल सेक्टर में प्रतिस्पर्धा भी और तेज हो जाएगी।
