Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास

Delhi Electric Bus: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी राहत की जानकारी सामने आ गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने मंगलवार को DTC के बेड़े में 300 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को जोड़ा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 07, 2026 | 09:54 PM

DTC Electric Bus (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

DTC Electric Bus: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी राहत की जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में 300 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है। इनमें 195 देवी श्रेणी की 9 मीटर लंबी और 105 अत्याधुनिक 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। वहीं इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के उप-राज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि नई लो-फ्लोर AC बसें यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और दिव्यांगजन-अनुकूल सफर उपलब्ध कराएंगी। सभी बसों में CCTV कैमरे, पैनिक बटन, रियल-टाइम GPS ट्रैकिंग और पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

6,600 बसों का हुआ बेड़ा, 2029 तक बड़ा लक्ष्य

जानकारी के लिए बता दें नई बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली का सार्वजनिक बस बेड़ा करीब 6,600 तक पहुंच गया है। इनमें 4,845 इलेक्ट्रिक बसें और 1,755 CNG बसें शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने साल 2028-29 तक लगभग 14,000 आधुनिक बसों का बेड़ा तैयार करने का लक्ष्य रखा है। वहीं सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने से वायु प्रदूषण कम होगा, कार्बन उत्सर्जन घटेगा और लोगों को पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा

Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज

80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?

तीन नए इलेक्ट्रिक बस डिपो और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिक बसों के बेहतर संचालन के लिए नरेला, रिठाला और कोहाट एन्क्लेव में तीन आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो भी शुरू किए गए हैं। इन डिपो में बसों की पार्किंग, चार्जिंग, सर्विसिंग और रखरखाव की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा नंद नगरी DTC डिपो में चार लेन वाले अत्याधुनिक ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन का भी उद्घाटन किया गया। यहां हर साल करीब 52,000 भारी और हल्के वाहनों तथा 20,000 दोपहिया वाहनों की पूरी तरह स्वचालित फिटनेस जांच की जा सकेगी।

ये भी पढ़े: Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर

AI तकनीक से लैस होगी नई हाई सिक्योरिटी जेल

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने नरेला में बनने वाली अत्याधुनिक हाई सिक्योरिटी जेल का ई-शिलान्यास भी किया। लगभग 250 कैदियों की क्षमता वाली इस जेल में AI आधारित CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल, ऑटोमेटेड लॉकिंग सिस्टम, फुल बॉडी स्कैनर, मोबाइल सिग्नल जैमर और इन-हाउस कोर्ट जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं दिल्ली सरकार के अनुसार यह परियोजना देश की सबसे आधुनिक और तकनीक आधारित जेलों में शामिल होगी, जो सुरक्षा, निगरानी और जेल प्रबंधन के नए मानक स्थापित करेगी। वहीं, नई इलेक्ट्रिक बसें राजधानी को स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगी।

Delhi receives a gift of 300 new electric bus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 09:54 PM

Topics:  

  • Artificial Intelligence
  • Delhi
  • Electric Vehicle

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.