Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान

Humanoid Robot: क्या कोई रोबोट इंसानों का अकेलापन दूर कर सकता है? चीन की रोबोटिक्स कंपनी UBTech ने UWORLD U1 नाम का एक एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च किया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 06:58 PM

Humanoid Robot (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

UWORLD U1 AI Robot: क्या कोई रोबोट इंसानों का अकेलापन दूर कर सकता है? अब इस सवाल का जवाब सामने आ चुका है जो सपने से बाहर आ गया है। बता दें कि चीन की रोबोटिक्स कंपनी UBTech ने UWORLD U1 नाम का एक एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च किया है। जिसे फैक्ट्री के काम के लिए नहीं बल्कि इंसानों का साथी बनने के लिए डिजाइन किया गया है। यह रोबोट न सिर्फ इंसानों जैसा दिखता है बल्कि उनकी भावनाओं को समझने और उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी रखता है। यही वजह है कि लॉन्च के साथ ही इसने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

असली इंसान जैसी त्वचा और बेहद प्राकृतिक मूवमेंट

जानकारी में सामने आया है कि चीन के शेनझेन में पेश किए गए UWORLD U1 की सबसे बड़ी खासियत इसकी सिलिकॉन स्किन है जो इसे बिल्कुल इंसानों जैसी बनावट देती है। इसको दो वेरिएंट में लाया गया है। जिसमें पुरुष मॉडल की लंबाई 183 सेंटीमीटर और महिला मॉडल की लंबाई 168 सेंटीमीटर है। इसके शरीर में 88 सर्वो जॉइंट्स दिए गए हैं। जिनकी मदद से यह बेहद स्वाभाविक तरीके से हाथ-पैर और शरीर को मूव कर सकता है।

20 से ज्यादा भावनाएं पहचानने में सक्षम AI

UWORLD U1 को एडवांस इमोशनल AI से लैस किया गया है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह 20 से अधिक तरह की भावनाओं को पहचान सकता है। वहीं बातचीत के दौरान यह सामने वाले की आंखों में देखकर संवाद करता है और पुरानी बातचीत को भी याद रखता है। यही क्षमता इसे सामान्य AI चैटबॉट्स से अलग बनाती है और समय के साथ यह यूजर की पसंद और व्यवहार को बेहतर तरीके से समझने लगता है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश

Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?

WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब

Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

डेटा रहेगा सुरक्षित, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

वैसे तो AI डिवाइसों में डेटा सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता का विषय होता है लेकिन कंपनी का कहना है कि UWORLD U1 का पूरा इमोशनल AI मॉडल Rockchip RK3588 प्रोसेसर पर लोकल लेवल पर काम करता है। जिसका सीधा मतलब है कि आपकी निजी बातचीत क्लाउड पर नहीं जाती बल्कि रोबोट के भीतर ही सुरक्षित रहती है। इसके लिए कंपनी ने थ्री-लेयर प्राइवेसी सिस्टम भी दिया है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसका शुरुआती मॉडल 1,19,800 युआन जो भारतीय रुपये में करीब 14 लाख रुपये से शुरू किया गया है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपये तक जाती है। वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि लॉन्च के पहले ही दिन कंपनी को 13,361 यूनिट्स के ऑर्डर मिल चुके है।

ये भी पढ़े: Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?

घर से होटल तक बनेगा आपका साथी

UBTech ने जानकारी में बताया है कि इस रोबोट का इस्तेमाल बुजुर्गों की देखभाल, बच्चों की पढ़ाई, होटल रिसेप्शन और प्रीमियम होम सर्विसेज में किया जा सकता है। वहीं खास बात यह है कि यह बिना किसी वेक वर्ड के भी आसपास के माहौल को समझकर खुद काम शुरू कर सकता है। वैसे अभी के लिए यह रोबोट केवल वयस्क खरीदारों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Ai robot that understands your emotions humanoid robot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 06:58 PM

Topics:  

  • Artificial Intelligence
  • Robotics
  • Tech News
  • Technology

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.