- Hindi News »
- Technology »
- Caviar Launches Luxury Variant Of Iphone 17 Pro In Secret Love Collection
Caviar का सीक्रेट लव कलेक्शन लॉन्च: iPhone 17 Pro और Pro Max हुए सुपर-लग्जरी अवतार में पेश
- Written By: सिमरन सिंह
Luxury iPhone Collection: मशहूर लग्जरी ब्रांड Caviar ने Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को अपने अनोखे और हाई-एंड अंदाज में फिर से डिजाइन कर लॉन्च किया है। जो महिलाओं के लिए है।

iPhone का नया अवतार। (सौ. Caviar)
Secret Love Collection Caviar iPhone: लग्जरी गैजेट्स के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। मशहूर लग्जरी ब्रांड Caviar ने Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को अपने अनोखे और हाई-एंड अंदाज में फिर से डिजाइन कर लॉन्च किया है। कंपनी ने इन्हें अपने खास “Secret Love Collection” के तहत पेश किया है, जिसमें हर मॉडल पर बारीक कारीगरी और प्रीमियम एस्थेटिक्स का शानदार मेल देखने को मिलता है। रोमांस, उत्सव और मौसमी एलिगेंस पर आधारित इस कलेक्शन में हर वर्जन की केवल 19 यूनिट्स ही बनाई गई हैं, जिससे यह बेहद एक्सक्लूसिव हो जाता है। ग्राहक इन लिमिटेड एडिशन फोन को Caviar के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं, लेकिन इनकी कीमत ओरिजिनल iPhone से कई गुना ज्यादा रखी गई है।
कीमत आपको चौंका देगी
इस कलेक्शन का सबसे आकर्षक मॉडल Emerald Tree Edition है। इसे डीप-ग्रीन लेदर पर गोल्ड-प्लेटेड डिटेलिंग के साथ सजाया गया है, जो एक ज्वैलरी-ग्रेड डिज़ाइन का एहसास देता है। इसके फेस्टिव टच के लिए क्रीमसन एक्सेंट का उपयोग किया गया है, जिससे इसका प्रीमियम लुक और ज्यादा उभरकर सामने आता है। लेदर थीम में एक दूसरा कैरेमल वर्जन भी है, जिसमें कैरेमल लेदर के साथ रेड और व्हाइट हाइलाइट्स दिए गए हैं। दोनों वेरिएंट्स की कीमत करीब 10.43 लाख रुपये है, जो इसे सुपर लग्जरी कैटेगरी में रखता है।
कलेक्शन के अन्य शानदार वर्जन
Caviar ने अपने कलेक्शन में “Fleur de Lumiere” वर्जन भी शामिल किया है। इसमें एक खूबसूरत सिल्वर कैमिलिया फ्लॉवर लगाया गया है। इस डिजाइन में डीप-टोन लेदर, ज्वैलरी इनेमल और 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसे खासतौर पर महिला ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी कीमत 11.7 लाख रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
WWDC 2026 में Apple का बड़ा धमाका, Siri बनेगा AI सुपरस्टार, जानें कब और कहां देखें सारी अपडेट
अब नहीं रहेगा स्क्रीनशॉट का डर, WhatsApp ला रहा है ऐसा फीचर, एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज
जयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन
ये भी पढ़े: WhatsApp का नया फीचर: अब iPhone यूजर्स जोड़ सकेंगे सीधे Reaction Sticker, स्टेटस होगा और इंटरएक्टिव
इसके अलावा, कलेक्शन में “Dancing Heart Edition” भी उपलब्ध है। इसे डार्क ब्लू लेदर पर हार्ट-शेप इनलेज और गोल्ड-प्लेटेड लाइन्स से सजाया गया है। यह प्रेम, रोशनी और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इसकी कीमत 9.14 लाख रुपये है।
ग्राहकों के पास कस्टमाइजेशन का विकल्प भी
Caviar केवल तैयार मॉडल ही नहीं बेचता, बल्कि खरीदारों को पूर्ण कस्टमाइजेशन का विकल्प भी देता है। ग्राहक चाहें तो अपने फोन पर लोगो, नाम, पसंदीदा मटेरियल, अलग डिजाइन एलिमेंट्स या विशेष पैकेजिंग भी चुन सकते हैं। इन एक्सक्लूसिव मॉडलों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है।
Caviar launches luxury variant of iphone 17 pro in secret love collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेंशन के लिए ठेले पर बैंक पहुंचीं 73 साल की बीमार बुजुर्ग महिला, वीडियो वायरल होते ही मैनेजर ने मांगी माफी
Jun 08, 2026 | 09:38 PMकेरल में घुसपैठ सिंडिकेट का खुलासा, ATS और इंटेलिजेंस ने मुख्य आरोपी ममताज सहित 9 बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार
Jun 08, 2026 | 09:28 PMJaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
Jun 08, 2026 | 09:19 PMकुएं में मौत को दी चुनौती! डंडे के सहारे लटका युवक, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
Jun 08, 2026 | 09:12 PMये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:09 PMरेलवे स्टेशन पर सो रहे बुजुर्ग पर बेल्ट से हमला! वायरल वीडियो देख भड़के लोग, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
Jun 08, 2026 | 09:03 PMशादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना कैरेक्टर पर दाग नहीं…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
Jun 08, 2026 | 08:52 PMवीडियो गैलरी

Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM














