- Hindi News »
- Automobile »
- Car Parked In The Sun Is Becoming A Financial Time Bomb Summer Car Care
धूप में खड़ी कार बन रही खर्चे का बम, इस गर्मी आपनी कार का सही तरह से रखें ख्याल
Summer Car Care: गर्मियों में धूप के बीच कार पार्क करना कई लोगों की मजबूरी होती है, लेकिन यह छोटी-सी लापरवाही आगे चलकर बड़ा नुकसान कर सकती है। जो आपकी और आपके कार की सेहत के लिए सही नहीं है।
- Written By: सिमरन सिंह

Summer Car Care (Source. Gemini)
Summer Car Care Tips: गर्मियों में कड़ी धूप के बीच कार पार्क करना कई लोगों की मजबूरी होती है, खासकर जब शेड या बेसमेंट पार्किंग उपलब्ध न हो। लेकिन यह छोटी-सी लापरवाही आगे चलकर बड़ा नुकसान कर सकती है। कुछ ही मिनटों में कार का केबिन इतना गर्म हो जाता है कि उसमें बैठना मुश्किल हो जाता है। यह न सिर्फ असहज स्थिति पैदा करता है, बल्कि आपकी सेहत और कार दोनों पर बुरा असर डालता है।
कार बन जाती है हीट बॉक्स
विशेषज्ञों के अनुसार, तेज धूप में खड़ी कार किसी हीट बॉक्स से कम नहीं होती। बाहर का तापमान चाहे जितना हो, कार के अंदर का तापमान उससे 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा पहुंच सकता है। इस अत्यधिक गर्मी से कार के इंटीरियर, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और अन्य जरूरी पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
कार का कलर फीका पड़ने लगता है
धूप में लंबे समय तक खड़ी रहने से कार के एक्सटीरियर पर भी बुरा असर पड़ता है। सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें धीरे-धीरे पेंट को नुकसान पहुंचाती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि कार का रंग फीका पड़ने लगता है और उसकी चमक खत्म हो जाती है। कई बार पेंट की ऊपरी परत भी खराब हो जाती है, जिससे कार पुरानी और बेकार दिखने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल, वाहन चालकों के लिए बड़ा नियम, वरना गाड़ी खड़ी रह जाएगी
फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित SUV कौन? Duster, Sierra या Seltos, जानिए किसमें है पूरी सेफ्टी का भरोसा
सस्ता और आरामदायक सफर, इन स्कूटर्स ने मचा दी धूम, खरीदने से पहले जरूर जानें
अब नहीं ढूंढनी पड़ेगी चाबी, iPhone से खुलेगी Tata EV, एक फोन से होगे सारे काम
इंटीरियर को होता है सबसे ज्यादा नुकसान
कार का इंटीरियर भी इस गर्मी से नहीं बच पाता। डैशबोर्ड, जो प्लास्टिक या विनाइल का बना होता है, गर्मी में सूखकर क्रैक हो सकता है। लेदर सीट्स सख्त होकर फटने लगती हैं, जबकि फैब्रिक सीट्स का रंग उड़ जाता है। इतना ही नहीं, कार के अंदर की हवा भी बेहद गर्म और दमघोंटू हो जाती है, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
ये भी पढ़े: अब बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल, वाहन चालकों के लिए बड़ा नियम, वरना गाड़ी खड़ी रह जाएगी
बैटरी और इंजन पर भी असर
तेज गर्मी का असर कार की बैटरी और इंजन पर भी पड़ता है। ज्यादा तापमान बैटरी के अंदर मौजूद तरल को तेजी से खत्म कर देता है, जिससे उसकी लाइफ कम हो जाती है। इसके अलावा, इंजन ऑयल और कूलेंट की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। रबर से बने पार्ट्स जैसे वाइपर ब्लेड, डोर सील और टायर भी गर्मी में सख्त होकर जल्दी खराब हो जाते हैं।
कैसे बचाएं अपनी कार और पैसा?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार लंबे समय तक नई जैसी बनी रहे, तो हमेशा कोशिश करें कि उसे छांव या कवर वाली जगह पर पार्क करें। छोटी-सी सावधानी आपको बड़े खर्च से बचा सकती है।
Car parked in the sun is becoming a financial time bomb summer car care
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धूप में खड़ी कार बन रही खर्चे का बम, इस गर्मी आपनी कार का सही तरह से रखें ख्याल
Apr 23, 2026 | 12:54 PMManoj Bajpayee Career: रिजेक्शन से टूटे नहीं मनोज बाजपेयी, ‘सत्या’ से बदली किस्मत, बन गए एक्टिंग के बादशाह
Apr 23, 2026 | 12:53 PMअभी बोलने की जरूरत नहीं थी, रोहित और जय पवार के 2029 वाले बयान पर श्रीनिवास पवार नाराज, दी बड़ी नसीहत
Apr 23, 2026 | 12:52 PMजग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
Apr 23, 2026 | 12:46 PMKhed Tehsil ने बनाया रिकॉर्ड, गौण खनिज से 18.81 करोड़ का राजस्व वसूला
Apr 23, 2026 | 12:43 PMपत्थरबाजी, देसी बम और लाठीचार्ज, वोटिंग के बीच सुलग उठा बंगाल; नहीं थम रहा TMC कार्यकर्ताओं का उपद्रव
Apr 23, 2026 | 12:39 PM‘क्या पानसरे की हत्या में शामिल थे संजय गायकवाड़?’; विवादित ऑडियो के बाद हर्षवर्धन सपकाल ने की जांच की मांग
Apr 23, 2026 | 12:38 PMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM














