Hyundai-TVS E3W (Source. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

अब सस्ता इलेक्ट्रिक ऑटो आने वाला, Hyundai-TVS की जोड़ी मार्केट में मचाएंगी धूम

E3W India Launch By Hyundai And TVS: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी मौके को देखते हुए Hyundai Motor Company और TVS Motor Company ने बड़ा कदम उठाया है।

सिमरन सिंह

Electric Three Wheeler India: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी मौके को देखते हुए Hyundai Motor Company और TVS Motor Company ने बड़ा कदम उठाया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर भारतीय बाजार के लिए एक नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) विकसित करने का फैसला किया है। इसके लिए दोनों के बीच जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट साइन किया गया है।

भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखा था पहला झलक

इस साझेदारी की नींव तब पड़ी जब दोनों कंपनियों ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2025 में अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का प्रोटोटाइप पेश किया था। इस मॉडल में कई एडवांस फीचर्स देखने को मिले थे, जिससे साफ हो गया था कि यह वाहन खासतौर पर भारतीय ग्राहकों और सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

कौन संभालेगा कौन सा काम?

इस प्रोजेक्ट में Hyundai वाहन के डिजाइन की जिम्मेदारी संभालेगी। यानी गाड़ी का लुक, स्टाइल और ओवरऑल डिजाइन Hyundai तैयार करेगी। वहीं TVS अपने अनुभव के आधार पर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और थ्री-व्हीलर टेक्नोलॉजी में योगदान देगी। साथ ही इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का मैन्युफैक्चरिंग और भारत में बिक्री की जिम्मेदारी TVS के पास होगी। भविष्य में इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इंटरनेशनल मार्केट में एक्सपोर्ट के लिए भी किया जा सकता है।

भारतीय सड़कों के हिसाब से होगा तैयार

कंपनियों का दावा है कि यह E3W पूरी तरह भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन किया जाएगा। इसमें खराब सड़कों के लिए एडजस्टेबल ग्राउंड क्लियरेंस, गर्म मौसम में बेहतर प्रदर्शन के लिए एडवांस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा, इस वाहन में पैसेंजर और कार्गो के लिए अलग-अलग इंटीरियर ऑप्शन मिलेंगे, जिससे यह कमाई का बेहतर साधन बन सकता है।

मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा

  • इस प्रोजेक्ट में ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स भारत में ही बनाए जाएंगे। इससे लागत कम होगी, सप्लाई चेन मजबूत बनेगी और सर्विसिंग भी आसान होगी।
  • हुंडई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जूंगसुन को के अनुसार, "यह साझेदारी भारत के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में हमारी भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है"
  • वहीं TVS के शरद मिश्रा ने कहा, "यह प्रोजेक्ट भारत के साथ-साथ अन्य उभरते बाजारों के लिए भी उपयोगी साबित होगा"

क्या बदलेगा आम आदमी के लिए?

इस साझेदारी से तैयार होने वाला पहला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर भारत में ही लॉन्च किया जाएगा। इससे न केवल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कम खर्च में बेहतर कमाई का विकल्प भी सामने आएगा। मिडिल क्लास और छोटे व्यवसाय करने वालों के लिए यह एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान