Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AI ने बढ़ाई मुसीबत, सस्ते स्मार्टफोन हो रहे गायब, Nothing ने बंद किया अपना पॉपुलर फोन, अब पड़ेगा महंगा

Budget Smartphone Crisis: AI की दौड़ जहां टेक्नोलॉजी की दुनिया एक अगला मुकाम को छूती जा रही है। वहीं इसका असर अब आम ग्राहकों की जेब पर भी दिखने लगा है। बढ़ती RAM और स्टोरेज कीमतों इसकी वजह है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 22, 2026 | 01:04 PM

CMF Phone 2 Pro (Source. Nothing)

Follow Us
Follow Us:

AI Infrastructure Smartphone Price Hike: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ जहां टेक्नोलॉजी की दुनिया एक अगला मुकाम को छूती जा रही है। वहीं इसका असर अब आम ग्राहकों की जेब पर भी दिखने लगा है। बता दें कि बढ़ती RAM और स्टोरेज कीमतों के कारण बजट स्मार्टफोन सेगमेंट पर संकट गहराता जा रहा है। जिसका नया उदाहरण Nothing की सब-ब्रांड CMF है। देखा जा रहा है कि कंपनी ने अपने बजट स्मार्टफोन के अगले मॉडल को फिलहाल लॉन्च न करने का फैसला लिया है।

CMF Phone 2 Pro का नहीं आएगा नया मॉडल

Nothing के सह-संस्थापक Akis Evangelidis ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसको लेकर खुलासा किया कि कंपनी CMF Phone 2 Pro के उत्तराधिकारी मॉडल पर काम कर रही थी लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में इसे बाजार में उतारना सही नहीं है। उन्होंने कहा, “हम इसके अगले वर्शन पर काम कर रहे थे, लेकिन मेमोरी की मौजूदा कीमतों को देखते हुए, हम ऐसा फ़ोन नहीं बना सकते जो CMF के लिए सही कीमत पर एक असली अपग्रेड जैसा लगे।” जानकारी के लिए बता दें कि CMF Phone 2 Pro अपनी किफायती कीमत और आकर्षक डिजाइन की वजह से काफी लोकप्रिय हुआ था। ऐसे में इसका अगला मॉडल न आना बजट स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

RAM की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल

बता दें कि पिछले डेढ़ साल में RAM की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जो DDR4 RAM किट 2025 की शुरुआत में करीब 50 डॉलर में मिलती थी उसकी कीमत अब 150 डॉलर से ऊपर पहुंच गई है। वहीं हाई-स्पीड DDR5 RAM की कीमतों में भी कई गुना उछाल दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं RAM के साथ SSD स्टोरेज की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। यही कारण है कि स्मार्टफोन कंपनियों के लिए कम कीमत में बेहतर हार्डवेयर देना मुश्किल होता जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Instagram का बड़ा अपडेट, अब कमेंट में भेज सकेंगे अपनी गैलरी की फोटो, मीम्स और Screenshots, जानिए पूरा तरीका

13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लासरूम में AI बैन, इस देश ने लिया चौंकाने वाला फैसला

Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा

AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर

AI इंडस्ट्री बनी कीमत बढ़ने की बड़ी वजह

इस स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग इस संकट की मुख्य वजह है। इसमें Amazon, Microsoft, Meta और Alphabet AI सर्वर और डेटा सेंटर पर भारी निवेश कर रही हैं। चिप और मेमोरी निर्माता सीमित उत्पादन क्षमता के साथ काम कर रहे हैं, जिससे उपलब्ध सप्लाई पर बड़ी कंपनियों और आम उपभोक्ता बाजार के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। नतीजतन हार्डवेयर की लागत लगातार ऊपर जा रही है।

ये भी पढ़े: Instagram का बड़ा अपडेट, अब कमेंट में भेज सकेंगे अपनी गैलरी की फोटो, मीम्स और Screenshots, जानिए पूरा तरीका

क्या अब महंगे होंगे स्मार्टफोन?

वहीं विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में सिर्फ बजट फोन ही नहीं इसके साथ टैबलेट, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी महंगे हो सकते हैं। ऐसे में जो ग्राहक नया डिवाइस खरीदने की योजना बना रहे हैं। उन्हें पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Budget smartphone crisis nothing has discontinued its popular phone

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 01:04 PM

Topics:  

  • AI
  • Nothing Smartphone
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.