Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फोल्डेबल iPhone से Apple का नया युग होगा शुरू, बाजार में आई कीमत की जानकारी

Foldable iPhone: फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में अब तक सैमसंग और गूगल का दबदबा रहा है लेकिन अब तस्वीर बदल सकती है। ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल iPhone Ultra के साथ इस प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री होगी।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Aug 06, 2026 | 03:34 PM

Foldable iPhone (Source. gemini)

Follow Us
Follow Us:

Apple Foldable Launch India: फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में अब तक सैमसंग और गूगल का दबदबा रहा है लेकिन अब तस्वीर बदल सकती है। बता दें कि ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल iPhone Ultra के साथ इस प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है। वहीं लॉन्च से पहले ही इसे लेकर जबरदस्त चर्चा होने लगी है। रिपोर्ट्स का दावा है कि इस डिवाइस के आने से ग्लोबल फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट में करीब 20 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिल सकता है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि Apple इस फोन के जरिए सीधे Samsung और Google को चुनौती दें सकता है।

क्रीज-फ्री डिस्प्ले और अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन बनेगा सबसे बड़ा आकर्षण

लीक्स में जो जानकारी सामने आ रही है उसके हिसाब से iPhone Ultra में 7.8 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा जिससे यूजर्स को स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का अनुभव एक साथ मिलेगा। वहीं अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई केवल 4.5mm रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि Apple ने डिस्प्ले की क्रीज को लगभग खत्म करने के लिए रीडिजाइन्ड लिक्विड मेटल हिंज, अल्ट्रा-थिन ग्लास और कई स्ट्रक्चरल सुधार किए हैं। यही वजह है कि यह अब तक का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल iPhone माना जा रहा है।

A20 Pro चिप, Apple Intelligence और दमदार बैटरी

iPhone Ultra में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट मिलने की संभावना है जिसे 12GB RAM के साथ जोड़ा जा सकता है। यह चिप TSMC की 2nm प्रोसेस पर आधारित होगी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ शानदार पावर एफिशिएंसी देने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही फोन iOS 27 पर चलेगा जिसे खासतौर पर फोल्डेबल स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। साथ ही इसमें Apple Intelligence और AI-पावर्ड Siri के फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 5,000mAh की हाई-डेन्सिटी बैटरी दी जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव

949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस

दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत

AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान

कैमरा में होगा बदलाव, Touch ID की हो सकती है वापसी

लीक्स में यह भी बताया गया कि iPhone Ultra में 48MP प्राइमरी कैमरा और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। हालांकि कैमरा सेटअप iPhone 18 Pro सीरीज के ट्रिपल कैमरा सिस्टम से थोड़ा अलग हो सकता है। दोनों डिस्प्ले पर अलग-अलग सेल्फी कैमरे दिए जाने की संभावना है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि इस डिवाइस में Face ID की जगह पावर बटन में Touch ID मिलने की चर्चा है जो लंबे समय बाद Apple के फ्लैगशिप फोन में वापसी कर सकता है।

ये भी पढ़े: WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव

कीमत सुनकर लग सकता है झटका, Samsung और Google को मिलेगी सीधी चुनौती

जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने अभी तक iPhone Ultra की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन लीक्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब 2 लाख रुपये हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा iPhone होगा। वहीं उम्मीद है कि इसे 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और करीब एक सप्ताह बाद इसकी बिक्री शुरू हो सकती है। अब अंदाजा है कि मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold8 और Google Pixel 11 Pro Fold से होगा। ऐसे में आने वाले महीनों में प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Apple to usher in a new era with the foldable iphone ultra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 03:34 PM

Topics:  

  • Apple iPhone
  • iPhone 18
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.