फिटनेस लवर्स के लिए देसी ब्रांड ला रहा Smartwatch, पानी के अंदर भी मचाएगी धमाल
Best Budget Smartwatch 2025: देसी ब्रांड boAt जल्द ही अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Valour Watch 1 GPS बाजार में लॉन्च करने वाला है। इसको लेकर कंपनी की ओर से टीज कर दिया गया है।
- Written By: आकाश मसने
boAt Valour Watch 1 GPS (सोर्स: सोशल मीडिया)
अगर आप स्मार्टवॉच के शौकिन है और नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो देसी ब्रांड की नई वॉच आपके लिए सही ऑप्शन हो सकती है। बोट (boAt) ने भारत में अपनी नई boAt Valour Watch 1 GPS की लॉन्चिंग को टीज कर दिया है। कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इसके कुछ खास फीचर्स को भी टीज किया गया है।
कंपनी का कहना है कि इसे खास तौर पर फिटनेस लवर्स और ट्रैवलिंग यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह GPS तकनीक को भी सपोर्ट करती है, जो ट्रैवलिंग यूजर्स के काम आएगी। स्मार्टवॉच में और भी कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
वैलोर सीरीज- बोट वैलौर वॉच 1 जीपीएस
इस लाइनअप में पहला उत्पाद वैलौर वॉच 1 जीपीएस है, जो एथलीटों और फिटनेस प्रेमियों के लिए बनाई गई एक मज़बूत स्मार्टवॉच है। मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं। इसे कंपनी ने खासतौर पर युवाओं के फैशन और फिटनेस के हिसाब से बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Japan Earthquake: भूकंप के झटकों के बाद Sony ने रोका सेमीकंडक्टर प्लांट में उत्पादन, मलबे में दबे कई लोग
Oppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
भारत में महंगे हुए Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन्स, Xiaomi 17T और Redmi 15 सीरीज की देखें नई प्राइस लिस्ट
क्या है boAt Valour Watch 1 GPS की खासियत
बोट की नई वॉच एक रग्ड स्मार्टवॉच है जिसे एथलीट और फिटनेस प्रेमी खूब पसंद कर सकते हैं। स्मार्टवॉच में AI पावर्ड वर्कआउट रिकग्निशन है। यानी यह स्मार्टवॉच सटीक मोशन सेंसर का इस्तेमाल करती है और ऑटोमैटिक वर्कआउट को डिटेक्ट करने में सक्षम है।
स्मार्टवॉच का चिपसेट 1.5 गुना तेज प्रोसेसिंग करता है। इस स्मार्टवॉच का चिपसेट स्टैंडर्ड एंट्री लेवल चिपसेट के मुकाबले सिर्फ एक तिहाई पावर की खपत करता है। इससे यूजर्स को स्मूथ और कुशल परफॉर्मेंस वाली स्मार्टवॉच मिलेगी।
स्मार्टवॉच बिल्ट-इन GPS के साथ आती है। डिस्प्ले साइज की बात करें तो इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
boAt Valour Watch सीरीज कब लॉन्च होगी
कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 15 दिनों की है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच यूजर्स को 3 ATM वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ मिलेगी, यानी इसे स्विमिंग करते समय इस्तेमाल किया जा सकेगा। boAt Valour Watch सीरीज 12 जुलाई 2025 को लॉन्च होगी।
TECNO Pova 7 5G सीरीज भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और गेमिंग लुक के साथ बजट
इसके अतिरिक्त, किसी भी वैलोर प्रोडक्ट के खरीदारों को 5000 रुपये मूल्य का वैलोर हेल्थ एंड वेलनेस पैकेज मुफ्त मिलेगा, जो समग्र फिटनेस अनुभव को बढ़ाएगा।
