-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Samsung Galaxy A07 Galaxy F07 M07 4g Smartphine Launch In India Know Price
Samsung ने लॉन्च किए तीन बजट स्मार्टफोन, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगा कुछ खास
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung launch India: Samsung ने भारत में एक साथ अपने तीन नए बजट स्मार्टफोन Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 4G को पेश किया है।

Samsung में क्या है खास। (सौ. Samasung)
Budget Smartphones: स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने भारत में एक साथ अपने तीन नए बजट स्मार्टफोन Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 4G को पेश किया है। इन तीनों मॉडलों में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसी खासियतें दी गई हैं। कंपनी ने इन्हें एक ही डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है, जबकि बिक्री प्लेटफॉर्म और कलर ऑप्शन अलग-अलग रखे गए हैं।
कीमत और उपलब्धता
Samsung ने अपने इन तीनों फोन को अलग-अलग कीमत और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है।
- Samsung Galaxy A07 4G की कीमत ₹8,999 रखी गई है। यह Black, Green और Light Violet कलर में मिलेगा और Samsung Online Store से खरीदा जा सकेगा।
- Samsung Galaxy F07 4G की कीमत ₹7,699 है और यह सिर्फ Green कलर में Flipkart पर उपलब्ध होगा।
- वहीं, Samsung Galaxy M07 4G की कीमत ₹6,999 तय की गई है, जो केवल Amazon पर Black कलर में खरीदा जा सकता है।
- तीनों स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Samsung के इन तीनों मॉडलों में 6.7 इंच HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देती है। साथ ही, सभी मॉडल्स में IP54 रेटिंग दी गई है, यानी ये धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहते हैं।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Galaxy A07, F07 और M07 4G में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। ये डिवाइस Android 15 आधारित One UI 7 पर चलते हैं। कंपनी का दावा है कि इन स्मार्टफोन्स को 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट और 6 बड़े OS अपग्रेड मिलेंगे, जो इस प्राइस सेगमेंट में एक बड़ी पेशकश मानी जा रही है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो शार्प और क्लियर इमेज देता है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
ये भी पढ़े: OnePlus 15 की लॉन्च डेट लीक, भारत समेत वैश्विक बाजारों में होगी एंट्री
कनेक्टिविटी और बैटरी
तीनों फोन में 4G LTE, Wi-Fi 5, Wi-Fi Direct, Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। इनमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ध्यान दें
Samsung ने अपने Galaxy A07, F07 और M07 4G के साथ बजट सेगमेंट में फिर से मजबूती से कदम रखा है। शानदार कैमरा, लंबी बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ ये स्मार्टफोन्स उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प हैं जो किफायती दाम में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं।
Samsung galaxy a07 galaxy f07 m07 4g smartphine launch in india know price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














