Apple में Siri को लेकर बड़ा फेरबदल, Tim Cook ने हटाया AI हेड

जिससे कंपनी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अब इस मामले में बड़ा फैसला लेते हुए Siri टीम के प्रमुख को हटा दिया गया है। Apple ने इस जिम्मेदारी को Vision Pro के निर्माता को सौंपने का निर्णय लिया है।
Siri
Siri को लेकर क्या है परेशानी जाने सब। (सौ. X)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: Apple के CEO टिम कुक Siri की धीमी प्रगति को लेकर चिंतित हैं। लंबे समय से Siri में कोई बड़ा अपडेट नहीं आया, जिससे कंपनी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अब इस मामले में बड़ा फैसला लेते हुए Siri टीम के प्रमुख को हटा दिया गया है। Apple ने इस जिम्मेदारी को Vision Pro के निर्माता को सौंपने का निर्णय लिया है।

AI हेड John Giannandrea की विदाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple के AI हेड जॉन जियानंद्रिया (John Giannandrea) अब Siri प्रोजेक्ट से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। टिम कुक ने विजन प्रोडक्ट्स ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट माइक रॉकवेल को Siri की कमान सौंप दी है। अब रॉकवेल Siri वर्चुअल असिस्टेंट के प्रमुख होंगे और कंपनी के सॉफ्टवेयर प्रमुख क्रेग फेडेरिघी (Craig Federighi) को रिपोर्ट करेंगे।

हालांकि, Apple ने अभी तक इस बदलाव की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अगले हफ्ते तक इसे कर्मचारियों के साथ साझा किया जा सकता है। वहीं, रॉकवेल की पुरानी भूमिका अब पॉल मीड (Paul Meade) संभालेंगे, जो Apple के हेडसेट डिवीजन का नेतृत्व करेंगे।

प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहा है Apple

हाल के वर्षों में Apple अपने प्रतिस्पर्धियों से पीछे छूटता नजर आ रहा है। Siri में नए फीचर्स की कमी के कारण यह Google Assistant और Alexa से पिछड़ रहा है।

  • AI सेगमेंट में भी देरी: Apple को अब तक कोई ऐसा मजबूत AI उत्पाद नहीं मिला, जिससे वह टेक्नोलॉजी जगत में अपनी स्थिति मजबूत कर सके।
  • iPhone बिक्री में गिरावट: चीन में iPhone की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिससे कंपनी की स्थिति कमजोर हुई है।
  • शेयर में गिरावट: इन चुनौतियों के कारण इस साल Apple के शेयरों में 14% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

अब देखना होगा कि नए नेतृत्व में Siri किस तरह आगे बढ़ता है और Apple अपनी साख को दोबारा मजबूत करने में सफल होता है या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com