Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Fake Traffic Challan से सावधान, एक क्लिक में खाते से उड़ गए पैसे, ICICI ने जारी किया बड़ा अलर्ट

ICICI Bank Alert: Pending Traffic Challan का SMS आया है तो सावधान हो जाइए। यह आपको लुटने का नया तरीका है। बता दें कि साइबर ठग इन दिनों लोगों को फर्जी ट्रैफिक चालान के SMS भेज रहे है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 15, 2026 | 03:03 AM

ICICI Bank Alert (Source. Social Media/X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Fake Traffic Challan Scam And ICICI Bank Alert: आपके फोन पर भी Pending Traffic Challan का SMS आया है तो सावधान हो जाइए। यह आपको लुटने का नया तरीका है। बता दें कि साइबर ठग इन दिनों लोगों को फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर निशाना बना रहे हैं। पहली नजर में देखने पर तो यह मैसेज बिल्कुल असली लगता है लेकिन जैसे ही यूजर उसमें दिए लिंक पर क्लिक करता है उसके बैंक अकाउंट और निजी जानकारी ठग को मिल जाती है, जिससे उसकी मेहनत की कमाई पर खतरा मंडराने लगता है।

ऐसे में साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए ICICI Bank ने भी ग्राहकों को इस नए स्कैम को लेकर अलर्ट किया है। बैंक ने अपनी जानकारी में साफ कहा है कि असली ट्रैफिक चालान सिर्फ सरकारी पोर्टल और ऑफिशियल चैनलों के जरिए ही आपके पास भेजा जाता है।

कैसे काम करता है Fake Challan Scam?

फेक चालान स्कैम के बारें में बताए तो इसमें साइबर ठग पहले आपके मोबाइल पर एक SMS भेजते हैं, जिसमें आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान पेंडिंग है इस तरह की जानकारी लिखी होती है। साथ ही मैसेज में एक लिंक भी दिया गयया होता है और अक्सर छोटी रकम दिखाई जाती है ताकि लोगों को इस पर शक ना हो सकें। चालान का नाम आते ही डर और जल्दबाजी में लोग तुरंत लिंक पर क्लिक कर देते हैं। जिसके बाद आपके कार्ड डिटेल्स, CVV और OTP की जानकारी आप से ली जाती है। इसके बाद जैसे ही यूजर यह जानकारी भरता है ठग अपना असली खेल शुरू कर देता है और कुछ ही पल में आपका अकाउंट खाली हो चुका होता है।

सम्बंधित ख़बरें

AI IPL Video Trend: बिना स्टेडियम जाए बन जाइए VIP फैन, सोशल मीडिया पर छाया ये नया AI ट्रेंड

EPFO का बड़ा बदलाव, अब सालों पुराने PF खाते से भी मिलेगा पैसा, टेंशन खत्म करेगा नया E-PRAAPTI Portal

ChatGPT पर बड़ा आरोप, AI की सलाह ने ले ली 19 साल के युवक की जान? OpenAI पर गंभीर मुकदमा दर्ज

WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री

Received an unexpected traffic challan? Check again! Scammers are now sending fake traffic challan messages to trick you into making hasty decisions. Always check the sender and verify any challans through official government portals. Never click on unknown links sent to you… pic.twitter.com/rUauLNMpjZ — ICICI Bank (@ICICIBank) May 13, 2026

ICICI ने बताए बड़े खतरे

ICICI Bank के मुताबिक ऐसे फर्जी लिंक पर क्लिक करने से कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं:

  • कार्ड और बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती हैं
  • बिना परमिशन अकाउंट से पैसे कट सकते हैं
  • फोन या डिवाइस में Malware इंस्टॉल हो सकता है
  • निजी जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच सकती है

वहीं इस ठगी के तरीके को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर अपराधी लोगों के डर और कानूनी कार्रवाई की चिंता का फायदा उठा रहे हैं। जिस कारण से ऐसे मैसेज तेजी से लोगों को जाल में फंसा पा रहे है।

ये भी पढ़े: AI IPL Video Trend: बिना स्टेडियम जाए बन जाइए VIP फैन, सोशल मीडिया पर छाया ये नया AI ट्रेंड

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

अगर आप भी अपने आपको और अपनने पैसों को सुरक्षित रखना चाहते है तो फोन पर ट्रैफिक चालान वाला कोई संदिग्ध मैसेज आए तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले उस लिंक पर क्लिक करने से बचें। ध्यान रखें की SMS में मिले लिंक से पेमेंट न करें, चालान हमेशा सरकारी वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई करें, OTP, CVV और कार्ड डिटेल्स किसी से भी शेयर न करें, Urgent Payment या Legal Action जैसी धमकियों से सावधान रहें, छोटे या अजीब लिंक वाले मैसेज तुरंत डिलीट करें इस तरह से आप ठगी होने से रोक पाएगे।

लेकिन अगर आपके साथ फ्रॉड हो चुका है तो तुरंत Cyber Crime Portal पर शिकायत दर्ज कराए या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। इसके अलावा संदिग्ध कॉल, SMS या ईमेल की रिपोर्ट Sanchar Saathi Portal पर भी की जा सकती है। वहीं याद रखें की जितनी जल्द आप शिकायत करेंगे उतनी ही ज्यादा आपके पैसे वापस आने का मौका बढ़ जाएगा।

Beware of fake traffic challan icici bank alert issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 03:03 AM

Topics:  

  • Scam Alert
  • Tech News
  • Traffic Challan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.