Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

और लंबा हुआ शुभांशु शुक्ला का इंतजार, टल गई AXIOM-4 मिशन की लॉन्चिंग

इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग एक दिन के लिए टाल दी गई है। भारतीय वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला तीन अन्य क्रू मेंबर्स के साथ इस लॉन्च का हिस्सा बनने वाले हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 25, 2025 | 12:19 PM

टल गई AXIOM-4 मिशन की लॉन्चिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग एक दिन के लिए टाल दी गई है। लॉन्चिंग टालने की वजह खराब मौसम को बताया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।

भारतीय वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला तीन अन्य क्रू मेंबर्स के साथ इस लॉन्च का हिस्सा बनने वाले हैं। लेकिन ख़राब मौसम की वजह से अब इसे 1 दिन के लिए टाल दिया गया है।

10 जून को 8:22 होनी थी लॉन्चिंग

पहले इस मिशन को 10 जून को सुबह 8:22 बजे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के LC-39A लॉन्च पैड से स्पेसड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च किया जाना था। लेकिन अब यह लॉन्चिंग 11 जून को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे होगी।

ISRO ने एक्स पर दी जानकारी

इसरो के एक्स हैंडल से चीफ डॉ. वी. नारायणन का बयान पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा गया है, “मौसम की स्थिति के कारण भारतीय गगनयात्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने के लिए AXIOM-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून की बजाय 11 जून के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। अगला प्रक्षेपण समय 11 जून को शाम 5:30 बजे है।”

Launch of Axiom-4 mission to International Space Station: Due to weather conditions, the launch of Axiom-4 mission for sending Indian Gaganyatri to International Space Station is postponed from 10th June 2025 to 11th June 2025. The targeted time of launch is 5:30 PM IST on 11th… — ISRO (@isro) June 9, 2025

शुभांशु शुक्ला जैसे ही इस उड़ान पर उड़ान भरेंगे, वे इतिहास रच देंगे। यह भारत का दूसरा मानव अंतरिक्ष मिशन होगा। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने रूसी अंतरिक्ष यान में उड़ान भरी थी। आपको बता दें कि शुभांशु अपनी टीम के साथ 14 दिनों तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे।

पीएम मोदी से बात करेंगे शुभांशु

इस दौरान वे न केवल विज्ञान से जुड़े कई प्रयोग करेंगे बल्कि कई विशेषज्ञों से सीधे बात भी करेंगे। शुभांशु शुक्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्कूली छात्रों और अंतरिक्ष उद्योग से जुड़े दिग्गजों से भी बातचीत करेंगे।

भारत में लॉन्च के लिए तैयार Starlink इंटरनेट सेवा, कीमत जानकर चौंक सकते हैं ग्राहक

आपको बता दें कि पूरी टीम 60 प्रयोग करेगी। इनमें से 7 प्रयोगों की योजना इसरो ने बनाई है। शुभांशु शुक्ला नासा के मानव अनुसंधान कार्यक्रम के तहत शामिल होंगे। शुभांशु शुक्ला नासा द्वारा आयोजित पांच सहयोगी अध्ययनों का भी हिस्सा होंगे। इस दल में भारत के अलावा पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं।

Axiom 4 launch delayed subhanshu shukla to wait longer new date revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 10:19 PM

Topics:  

  • ISRO
  • NASA
  • Shubhanshu Shukla
  • Technology News

सम्बंधित ख़बरें

1

24 सितंबर का इतिहास : अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि का दिन

2

इसरो में इंजीनियर सहित इन पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन का सही तरीका

3

निशानेबाज: एलिसा की मंगल जाने की इच्छा प्रबल, यहीं कर ले जंगल में मंगल

4

इंडियन नेवी को मिला स्वदेशी 3D एडवांस रडार, चुन-चुन कर मारेगा हवाई टारगेट, क्यों खास है Lanza-N?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.