इसरो में इंजीनियर सहित इन पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन का सही तरीका
ISRO VSSC Recruitment 2025: इसरो ने वीएसएससी सहित अन्य सेंटर्स में साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है।
- Written By: प्रीति शर्मा
इसरो भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
ISRO Vacancy 2025: भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के पास इसरो में भर्ती का शानदार अवसर आया है। जहां इसरो ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर और अन्य स्पेस सेंटर्स में कुल 17 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू हो चुकी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्र, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर-एससी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों में योगदान देने के इच्छुक इंजीनियरिंग स्नातकों और स्नातकोत्तरों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार नौकरी के लिए अपनी योग्यता की पूरी जांच करने के बाद जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती
- अनुप्रयुक्त यांत्रिकी / मशीन डिज़ाइन
- धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी
- तापीय एवं द्रव / ऊर्जा प्रणालियाँ
- नियंत्रण प्रणालियाँ, मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन
- रासायनिक इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी
- गैर-विनाशकारी परीक्षण एवं अंतरिक्ष सामग्री
- औद्योगिक सुरक्षा और अग्नि एवं सुरक्षा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान में संबंधित विषय में बीई/बीटेक और एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने 31 मई 2013 से पहले एएमआईई के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हो।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
यह भी पढ़ें:- इंजीनियरिंग में लड़कियों की बढ़ी हिस्सेदारी, गत वर्ष की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा प्रवेश
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत 56100 रुपए से 177500 रुपए तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता भी मिलेगा। इस भर्ती के लिए 6 अक्टूबर 2025 तक अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिकों के लिए छूट मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.vssc.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर जाकर करियर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों के लिए अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें और फीस सबमिट करें।
- फॉर्म जमा होने के बाद पेज को डाउनलोड करके प्रिंट आउट संभाल कर रखें।
