- Hindi News »
- Technology »
- Asus Sees Huge Opportunity In Indias Personal Computer Market
भारतीय पर्सनल कंप्यूटर बाजार में एंट्री लेने के लिए आसुस है तैयार, बड़े मौकों की तलाश
ASUS ताइवान स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर हार्डवेयर और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जिसकी स्थापना 1989 में हुई थी। आज और कल के स्मार्ट जीवन के लिए उत्पाद बनाने के लिए समर्पित, ASUS दुनिया का नंबर 1 मदरबोर्ड और गेमिंग ब्रांड है और साथ ही शीर्ष तीन उपभोक्ता नोटबुक विक्रेता भी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

आसुस इंडिया ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
ताइपे : वैश्विक स्तर पर भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। हर बड़ी कंपनी भारतीय बाजार में अपना नाम बनाना चाहती है। हमारे देश का मार्केट साइज काफी बड़ा है। ऐसे में हर कोई यहां निवेश करना चाहता है। ताइवान की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस दुनिया में भारत के बढ़ते स्तर को देखते हुए यहां के कंप्यूटर बाजार में प्रवेश करना चाहती है। भारत का पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) बाजार दुनिया के बाकी देशों से अधिक व्यापक है और भारत में फिलहाल लोगों की कंप्यूटर उपकरणों तक पहुंच भी सीमित है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आसुस भारतीय बाजार में प्रवेश करना चाहते है और अपने उत्पातों के लिए सकारात्मक रिजल्ट पाना चाहते है।
आसुस इंडिया के उपभोक्ता और गेमिंग पीसी के उपाध्यक्ष अर्नोल्ड सु ने पीटीआई-भाषा को बताया, “भारत में प्रति घर पीसी की पहुंच करीब 10 से 11 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि करीब 90 प्रतिशत भारतीय घरों में अभी भी पीसी नहीं है, जिसका मतलब है कि यह हमारे लिए बहुत अच्छा अवसर है।”
भारत में निवेश जारी
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में कंक्रीट का साम्राज्य: सड़कें तो चौड़ी हुईं, पर छिन गई राहगीरों की छांव!
Pune Mumbai Expressway का ‘मिसिंग लिंक’ तैयार, जल्द खुलेगा ट्रैफिक के लिए
गोरेवाड़ा तालाब का पानी ‘क्लीन’: सीवेज मिलने के दावे वैज्ञानिक रूप से गलत, जानें क्या कहती है लैब रिपोर्ट
Thane में 605 करोड़ की सड़कों पर सवाल, दो साल में फिर खोदी गई सड़कें
सु ने कहा कि आसुस भारत में निवेश जारी रखे हुए है और अपने उत्पाद को पूरे देश में उपलब्ध करा रहा है। ” अगर आप आज भारत में देखें, तो 750 जिलों में से हम लगभग 450 जिलों तक पहुंच बना चुके हैं।”
भारत का पीसी बाजार बाकी दुनिया से बेहतर
एशिया-प्रशांत पीसी कारोबार इकाई के लिए आसुस के महाप्रबंधक पीटर चांग ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कोविड महामारी के बाद, कंपनी को वैश्विक स्तर पर और भारत में पीसी की मांग में बहुत सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा, “हालांकि, इस वर्ष लैपटॉप खरीदने में रुचि बढ़ी है, इसलिए हमारा मानना है कि बहुत जल्द ही बाजार सामान्य हो जाएगा। इसके अलावा, मुझे लगता है कि भारत का पीसी बाजार बाकी दुनिया से बेहतर है।”
मांग में कमी
बाजार अनुसंधान फर्म आईडीसी ने हाल ही में कहा था कि उपभोक्ता और वाणिज्यिक दोनों खंड में मांग में कमी के कारण जनवरी-मार्च 2023 तिमाही में भारतीय बाजार में पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री सालाना आधार पर लगभग 30 प्रतिशत घटकर 29.92 लाख इकाई रह गई।
42.82 लाख पीसी बेचे
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) वर्ल्डवाइड क्वार्टरली पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर के अनुसार, मार्च 2022 तिमाही में भारत में 42.82 लाख पीसी इकाई भेजी गईं।
Asus sees huge opportunity in indias personal computer market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में कंक्रीट का साम्राज्य: सड़कें तो चौड़ी हुईं, पर छिन गई राहगीरों की छांव!
Apr 16, 2026 | 02:24 PMPune Mumbai Expressway का ‘मिसिंग लिंक’ तैयार, जल्द खुलेगा ट्रैफिक के लिए
Apr 16, 2026 | 02:21 PMगोरेवाड़ा तालाब का पानी ‘क्लीन’: सीवेज मिलने के दावे वैज्ञानिक रूप से गलत, जानें क्या कहती है लैब रिपोर्ट
Apr 16, 2026 | 02:17 PMThane में 605 करोड़ की सड़कों पर सवाल, दो साल में फिर खोदी गई सड़कें
Apr 16, 2026 | 02:11 PMलोकसभा सीटें बढ़ने से क्या बदलेगा, क्यों डरे हुए हैं कम आबादी वाले राज्य? समझिए सीटों का पेचीदा फॉर्मूला
Apr 16, 2026 | 02:10 PMदीक्षाभूमि सौंदर्यीकरण के 3 चरणों के टेंडर फेल, NMRDA को नहीं मिल रही कंपनी, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
Apr 16, 2026 | 02:07 PMबंगाल में BJP कैसे बनी मजबूत ताकत और उसकी चुनावी रणनीति क्या है? जानें दीदी को घेरने वाला वो चक्रव्यूह फार्मूल
Apr 16, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM










