Asus India और Swiggy Instamart की साझेदारी से 10 मिनट में मिलेगी टेक एक्सेसरीज, 7 शहरों में शुरू हुई सेवा

अब भारत के पुणे, गुड़गांव, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे सात प्रमुख शहरों में कीबोर्ड, माउस और चार्जर जैसे कंप्यूटर एक्सेसरीज महज 10 मिनट में ग्राहकों तक पहुंचाई जाएंगी।
Asus Swiggy
Asus Swiggy का हुआ मिलन अब मिलेगा सामना। (सौ. X)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: टेक्नोलॉजी कंपनी Asus India ने एक नया और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए Swiggy Instamart के साथ साझेदारी की है। इस पहल के तहत अब भारत के पुणे, गुड़गांव, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे सात प्रमुख शहरों में कीबोर्ड, माउस और चार्जर जैसे कंप्यूटर एक्सेसरीज महज 10 मिनट में ग्राहकों तक पहुंचाई जाएंगी।

ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता

Asus India के कंज्यूमर और गेमिंग पीसी डिवीजन के वाइस-प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सू ने इस साझेदारी को लेकर कहा— "आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में कोई भी जरूरी तकनीकी एक्सेसरी के लिए कई दिन इंतजार नहीं करना चाहता। Swiggy Instamart के बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल करके हम ग्राहकों तक जल्दी और बेहतर सेवा पहुंचा रहे हैं।"

कौन-कौन से प्रोडक्ट्स होंगे उपलब्ध?

Swiggy Instamart पर Asus के जो उत्पाद तुरंत डिलीवरी के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं:

  • Asus 65W Type-C यूनिवर्सल अडैप्टर (काले और सफेद रंग में)
  • KW100 Marshmallow कीबोर्ड (बेज और हरे रंग में)
  • वायरलेस माउस की विविध रेंज – MD100 Marshmallow, MD102 Silent Ergo और MD200 Smart O सीरीज

क्विक कॉमर्स मार्केट में एंट्री

Asus की यह रणनीति भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स सेगमेंट में कदम रखने की दिशा में अहम है, जहां उपभोक्ता अब तेज़, आसान और भरोसेमंद डिलीवरी की उम्मीद रखते हैं। Asus अब उन ब्रांड्स में शामिल हो गया है, जिनकी टेक्नोलॉजी एक्सेसरीज किराने और घरेलू उत्पादों की तरह तुरंत डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

2024 में प्रदर्शन को मिलेगा बढ़ावा

यह साझेदारी Asus के लिए न केवल 2024 के बेहतर प्रदर्शन को विस्तार देने का एक जरिया है, बल्कि भारत के टेक्नो-सेवी ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा भी है। खासकर वे ग्राहक जिन्हें इमरजेंसी में चार्जर या माउस की जरूरत पड़ती है, अब उन्हें पारंपरिक ई-कॉमर्स साइट्स पर दिन भर का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com