Apple सीरीज में क्या है Apple Watch Series 10 की खासियत, जानें भारत में इसकी कीमत
Apple ने 9 सितंबर के इवेंट में कई नए आइटम्स को लॉन्च किया है, जिसमें Apple Watch Series 10, AirPods 4, Apple Watch Ultra 2 का नया कवर और AirPods Max के चार नए रंग शामिलहैं।और ये सभी ग्लो टाइम इवेंट में दिखाए गए थे, जिसमें नए iPhone 16 को भी उतारा गया था। इस फोन में कई नए और अलग फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं Apple के सभी नए गैजेट्स के बारे में।
- Written By: सिमरन सिंह
Apple Watch Series 10 (सौ. Apple site)
Apple Glow Time event. Apple ने 9 सितंबर के इवेंट में कई नए आइटम्स को लॉन्च किया है, जिसमें Apple Watch Series 10, AirPods 4, Apple Watch Ultra 2 का नया कवर और AirPods Max के चार नए रंग शामिलहैं।और ये सभी ग्लो टाइम इवेंट में दिखाए गए थे, जिसमें नए iPhone 16 को भी उतारा गया था। इस फोन में कई नए और अलग फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं Apple के सभी नए गैजेट्स के बारे में।
Apple Watch Series 10
Apple की नई सीरीज में से Apple Watch Series 10 को सबसे बड़े और अच्छे डिस्प्ले के साथ देखा गया है। इस वॉच के डिस्प्ले में कई चीजें एक साथ देखने को मिलने वाली हैं और देखा जाए तो ये पहले वाले डिस्प्ले से 30% तक बड़ा है। इस डिस्प्ले की खासियत बताएं तो इसके कोणों को आप किसी भी स्थिति में आसानी से देख सकते हैं। इस वॉच के डिस्प्ले के आकार को बदल दिया गया है। आखिर में बता दें कि इस वॉच का डिस्प्ले काफी टिकाऊ होगा क्योंकि ये आयन-एक्स ग्लास से बना हुआ है।
ये भी पढ़े: Apple Event 2024: एप्पल ने लॉन्च किया आईफोन 16 सीरीज, यूजर्स को मिलेंगे ये खास नए फीचर्स
सम्बंधित ख़बरें
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Apple Watch में और क्या है खासियत
- Apple Watch Series 10 की बाकी खासियतों के बारे में बताएं जो इसे और भी खास बनाती हैं।
- ये वॉच अब तक की सबसे पतली वॉच है, जो 9.7 मिलीमीटर मोटी है।
- पहली वॉच से ये 10% पतली है।
- वॉच में नया मेटल बैक है जो मजबूती के साथ पानी में भी काम करता है।
- ये वॉच आपको एल्युमिनियम या टाइटेनियम में मिल जाएगी और ये दोनों ही मेटल बहुत हल्के माने जातेहैं।
- इस वॉच में S10 चिप है जो बहुत तेज होने के साथ क्वाड-कोर न्यूरल इंजन में आती है।
- इस घड़ी में आप डिक्टेशन, वर्कआउट डिटेक्ट, स्पीकर जो 30% छोटा है और म्यूज़िक-पॉडकास्ट भी सुन सकते हैं।
- इस वॉच के कई मुख्य फीचर्स में से एक है कि ये आपकी सेहत को ट्रैक करेगी।
- इसमें आने वाला सेंसर पानी का तापमान भी बताएगा।
- इस वॉच में आप नींद apnea भी डिटेक्ट कर सकते हैं, जो एक गंभीर बीमारी है।
ये भी पढ़े: एप्पल ने मेगा इवेंट में लॉन्च की वॉच 10 सीरीज, स्टाइलिश डिजाइन के साथ लॉजवाब फीचर्स का कॉम्बिनेशन
क्या है Apple Watch Series 10 की कीमत
Apple Watch Series 10 को भारत में 46,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि अब प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध है।
