

नवभारत डेस्क: Apple ने दुनियाभर के लोगों का आज इंतजार खत्म करते हुए आईफोन 16 सीरीज लॉन्च कर दिया है। Apple इस खास इवेंट में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro लॉन्च किया है। इसके साथ ही Apple Watch की नई सीरीज भी पेश की जा रही है। इस बार डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
Apple के इस सीरीज को लेकर पूरी दुनिया में बातचीत तेज हो गई है। लोगों में एक अलग स्तर का उत्साह देखने को मिल रहा है। हलांकि कंपनी Apple इंटेलिजेंस को लेकर बड़े दावे कर सकती है। पिछले साल की तरह इस साल भी कंपनी इस इवेंट में AI पर ज्यादा फोकस कर रही है।