-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Apple To Launch Iphone Se 4 Next Week Expected Features And Specs
Apple जल्द लॉन्च करेगा iPhone SE 4, जानिए कीमत और फीचर्स
- Written By: सिमरन सिंह
Apple ने अभी तक iPhone SE 4 के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक इन्विटेशन नहीं भेजा है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे सॉफ्ट लॉन्च करेगी, यानी किसी बड़े इवेंट के बजाय प्रेस रिलीज़ के जरिए फोन की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

iPhone SE 4 लॉन्च के लिए तैयार शानदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Apple अपने फैंस के लिए जल्द ही नया सरप्राइज़ देने वाला है। iPhone SE 4 की चर्चाएं पिछले कई हफ्तों से जोरों पर हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले हफ्ते ही यह फोन लॉन्च किया जा सकता है।
बिना इवेंट होगा सॉफ्ट लॉन्च
हालांकि, Apple ने अभी तक iPhone SE 4 के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक इन्विटेशन नहीं भेजा है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे सॉफ्ट लॉन्च करेगी, यानी किसी बड़े इवेंट के बजाय प्रेस रिलीज़ के जरिए फोन की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple अगले हफ्ते की शुरुआत में iPhone SE 4 लॉन्च कर सकता है। यह खास इसलिए है क्योंकि कंपनी लगभग तीन साल बाद SE सीरीज़ का नया मॉडल पेश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
अब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
iPhone SE 4: डिजाइन और डिस्प्ले
Apple ने पहली बार iPhone SE सीरीज़ को 2016 में लॉन्च किया था। यह हमेशा से एक अफोर्डेबल iPhone रहा है, जिसमें एक ही रियर कैमरा दिया जाता है। इस बार भी iPhone SE 4 में सिंगल रियर कैमरा सेंसर मिलेगा।
डिजाइन की बात करें तो iPhone SE 4 का लुक iPhone 14 से मिलता-जुलता होगा। इस बार कंपनी SE मॉडल से भी होम बटन को हटा रही है और इसमें Face ID का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6.1 इंच की OLED स्क्रीन होगी और इसमें डायनामिक आइलैंड फीचर भी दिया जाएगा।
iPhone SE 4: प्रोसेसर और कैमरा
Apple इस फोन में A18 चिपसेट देगा, जो iPhone 16 और iPhone 16 Plus में भी इस्तेमाल किया गया है। अच्छी खबर यह है कि इस बार USB Type-C पोर्ट भी दिया जाएगा।
कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, iPhone SE 4 में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा होगा। साथ ही, बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm के मॉडेम्स दिए जा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Apple Intelligence का मिलेगा सपोर्ट?
Apple अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में Apple Intelligence को शामिल कर रहा है, और उम्मीद की जा रही है कि iPhone SE 4 में भी यह फीचर मिलेगा। यदि यह फीचर नहीं दिया गया तो फोन को उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिलेगी।
iPhone SE 4 की कीमत कितनी होगी?
कीमत की बात करें तो iPhone SE 4 की कीमत पिछले SE मॉडल के मुकाबले अधिक हो सकती है। 2022 में लॉन्च हुए iPhone SE की कीमत करीब ₹40,000 थी, लेकिन इस बार Apple इसकी शुरुआती कीमत ₹40,000 से ₹50,000 के बीच रख सकता है।
Apple to launch iphone se 4 next week expected features and specs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














