- Hindi News »
- Technology »
- Apple Ceo Tim Cook Teased New Device Launch Date Expected Iphone Se 4
Apple 19 फरवरी को लॉन्च करेगा नया डिवाइस, iPhone SE 4 होने की उम्मीद
- Written By: सिमरन सिंह
जिससे पता चलता है कि यह डिवाइस 19 फरवरी को लॉन्च होगा। माना जा रहा है कि यह नया डिवाइस iPhone SE 4 हो सकता है, जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से हो रही थी।

iPhone se 4 कब होगा लॉन्च जानें सारी डिटेल। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: टेक दिग्गज Apple जल्द ही एक नया डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है। Apple के CEO टिम कुक ने इसका टीजर जारी किया है, जिससे पता चलता है कि यह डिवाइस 19 फरवरी को लॉन्च होगा। माना जा रहा है कि यह नया डिवाइस iPhone SE 4 हो सकता है, जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से हो रही थी।
टिम कुक ने सोशल मीडिया पर दिया संकेत
टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “Apple परिवार में एक नया मेहमान 19 फरवरी को शामिल होने जा रहा है।” हालांकि, उन्होंने लॉन्चिंग का सही समय नहीं बताया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे सॉफ्ट लॉन्च के जरिए पेश कर सकती है।
iPhone SE सीरीज का सफर
Apple ने 2016 में पहला iPhone SE लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने iPhone SE 2 और iPhone SE 3 को भी बाजार में उतारा। पहले मॉडल को एक भव्य इवेंट में पेश किया गया था, जबकि अन्य दो को सॉफ्ट लॉन्च के जरिए पेश किया गया। यह पहली बार है जब कंपनी iPhone SE 4 को आधिकारिक रूप से टीज कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Iphone लेने की खुमारी में डूबा देश का यूथ, दिल्ली से लेकर मुंबई तक सुबह से लंबी कतारें
Apple ने चीन में पहला रिटेल स्टोर बंद करने का किया फैसला, भारत निकला आगे
WhatsApp ने लॉन्च किया नया ऐप, अब बड़े स्क्रीन पर भी मिलेगा कॉल और चैट का मजा
iPhone SE 4 के संभावित फीचर्स
लीक्स के अनुसार, iPhone SE 4 में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जो iPhone 14 के डिस्प्ले जैसा होगा। इसका मतलब है कि इस बार टच ID की जगह फेस ID मिल सकती है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में A18 चिपसेट दिए जाने की संभावना है, जो इसे और अधिक पावरफुल बनाएगा।
फोन में Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे यूजर्स को बेहतर AI फीचर्स मिलेंगे। कैमरे की बात करें तो इस बार भी सिंगल रियर कैमरा होगा, जो 48MP का हो सकता है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
iPhone SE 4 की संभावित कीमत
इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone SE 4 की कीमत अमेरिकी बाजार में 499 डॉलर हो सकती है। यानी यह पिछले iPhone SE मॉडल से 50 डॉलर महंगा होगा। भारत में इस फोन की कीमत 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?
लीक्स के मुताबिक, iPhone SE 4 की सेल फरवरी के अंत तक शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Apple के इस बहुप्रतीक्षित लॉन्च से iPhone प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई है। देखना होगा कि कंपनी इस बार अपने नए डिवाइस में क्या खास पेश करती है।
Apple ceo tim cook teased new device launch date expected iphone se 4
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














