Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Instagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद

Disable Instants: Instagram ने नया फीचर लॉन्च किया है जिसने यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है। कंपनी ने Instants फीचर को रोलआउट किया है। जिसको आप इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो बंद कर सकते है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 18, 2026 | 01:10 PM

Instants Undo (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Close
Follow Us:

Turn Off Instagram Instants: Instagram ने अपने ऐप में एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसने यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है। बात दें कि कंपनी ने Instants नाम का नया फोटो-शेयरिंग फीचर और एक स्टैंडअलोन ऐप रोलआउट किया है। जिससे यूजर्स बिना फिल्टर, बिना टेक्स्ट और बिना स्टिकर्स वाली रियल फोटो सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकते है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह फीचर खास तौर पर unpolished moments को शेयर करने के लिए आया है और इस तरह के फीचर्स की वजह से ही इसको Snapchat की तरह बताया जा रहा है।

क्या है Instagram Instants फीचर?

अभी तक आप Instagram पर Stories के जरिए फोटो और वीडियो को 24 घंटे तक शेयर कर सकते थे। लेकिन अब नया Instants फीचर से कोई भी भेजी हुई फोटो सिर्फ एक बार देखी जा सकती है। इसमें अगर कोई यूजर एक बार फोटो देखता है तो वो दोबारा उसे नहीं देख सकता और फीचर की इस खासियत की वजह से इसे प्राइवेसी और एक्सक्लूसिव शेयरिंग के लिए सबसे अच्छा बताया जा रहा है। वहीं कंपनी ने इसे Close Friends और mutual followers के लिए उपलब्ध किया है ताकि यूजर सीमित लोगों के साथ अपनी पर्सनल तस्वीरों को शेयर कर सकें।

Snapchat जैसा अनुभव

Instagram पर इस नई अपडेट के आने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि यह फीचर काफी हद तक Snapchat जैसा महसूस होता है। इसमें फर्क इतना सा है कि अब इसके लिए यूजर्स को अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी है जो प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं। जिस कारण से कंपनी ने इसे बंद करने और कंट्रोल करने का विकल्प भी शेयर किया है।

सम्बंधित ख़बरें

अकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन

बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान

Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट

Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate

ऐसे बंद करें Instants फीचर

अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो इस आसान तरीके से आप इसे बंद कर सकते है।

  • सबसे पहले प्रोफाइल में जाएं
  • ऊपर दाईं तरफ बने three-line menu पर क्लिक करें
  • अब Content Preferences ऑप्शन चुनें
  • यहां Hide Instants In Inbox को toggle off कर दें

इतना करने के बाद आपके अकाउंट से Instants फीचर और received Instants दोनों हट जाएंगे।

ये भी पढ़े: अकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन

गलती से फोटो भेज दी? ये ट्रिक आएगी काम

वहीं नए फीचर को समझने के लिए आपने गलती से कोई Instant शेयर हो कर दी है तो Undo ऑप्शन की मदद से उसे वापस भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही कैमरा सेक्शन में ऊपर दिए गए four-box icon पर टैप करके archive में जाकर, वहां से Instant delete किया जा सकता है। जिससे फोटो को अभी तक ना देखने वाले यूजर्स के पास से वो ह जाएगी।

Annoyed by instagram new instants feature turn it off

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 01:10 PM

Topics:  

  • Instagram
  • Social Media
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.