

Instagram Real-Time Sharing Instants: Instagram ने यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लॉन्च किया है। जो Instagram का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए नया अनुभव होगा। बता दें कि कंपनी ने 13 मई को Instants नाम के फीचर की घोषणा की जो रियल टाइम में दोस्तों के साथ तुरंत फोटो शेयर करने वाला टूल है। इस फीचर की खास बात यह है कि इन फोटोज़ को बिना फिल्टर और बिना एडिट के शेयर किया जा सकेगा है। कंपनी ने फीचर के बारें में बताया है कि यह फीचर फिलहाल ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है। वहीं कुछ देशों में iOS और Android पर अलग Instants ऐप की टेस्टिंग भी शुरू हो रही है।
Instagram का इन नए Instants फीचर को लॉन्च करने का मकसद सोशल मीडिया पर परफेक्ट फोटो पोस्ट करने के दबाव को कम करना है। जिसमें यूजर्स बिना ज्यादा सोच-विचार करें कैजुअल और रियल मोमेंट्स अपने दोस्तों के साथ शेयर कर पाएगे। वहीं यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल Instagram के डायरेक्ट मैसेज सेक्शन से कर पाएगें। जिसमें यूजर को फोटो क्लिक करके उसे अपने Close Friends या Mutual Followers के साथ तुरंत शेयर करना होगा। वहीं इस फीचर में खास यह भी है कि इसमें फोटो देखने के बाद गायब हो जाएगी ठीक वैसे ही जैसे कुछ दूसरे इंस्टेंट मैसेजिंग फीचर्स में भी होता है।
कंपनी ने इस नए फीचर के साथ कई नए टूल्स भी जोड़े हैं। जिसमें अगर कोई यूजर गलती से फोटो भेज देता है तो वह Undo फीचर की मदद से उसे लोगों के देखने से पहले ही हटा सकता है। इसके अलावा शेयर किए गए Instants एक साल तक यूजर के निजी Archive में सेव रखी रहेगी। जिसका इस्तेमाल कर के यूजर्स बाद में इसे Instagram Stories के Recap में भी बदला सकते है। वहीं अगर कोई यूजर अपनी प्रोफाइल में कुछ समय के लिए Instants नहीं देखना चाहता तो वह Snooze ऑप्शन का इस्तेमाल भी कर सकता है।
अगर आ भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते है तो यह बेहद आसान है। यूजर्स हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
वहीं अगर गलत फोटो चली जाए तो उसे वापस लेनी के लिए आ तुरंत Undo बटन का इस्तेमाल कर सकते है।
Instagram ने सुरक्षा को लेकर साफ किया है कि Instants में भी सभी Safety और Privacy कंट्रोल लागू होंगे जो मौजूदा ऐप में हैं। इसमें भी Block, Mute और Restrict जैसे फीचर्स शामिल किए गए है। वहीं कंपनी ने Teen Account Protection को भी इसमें शामिल किया है। इस फीचर में 10 PM से 7 AM तक Sleep Mode, Daily Time Limits और पैरेंटल सुपरविजन जैसे चीजे भी शामिल की गई है। इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि Instants का स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी। जो इसको और भी सुरक्षित बनाता है।