AI से बढ़ता खतरा: अगले कुछ सालों में लाखों नौकरियां दांव पर, विशेषज्ञों की चेतावनी
AI 2030: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से विकसित हो रही है ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में इसांनों को मशीनों से मुकाबला करना होगा। जिसके बारें में अभी से बड़े विज्ञानी बात कर रहें।
- Written By: सिमरन सिंह
AI का क्या है भविष्य। (सौ. Pixabay)
Artificial Intelligence on Future Job: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से विकसित हो रही है और इसके प्रभाव अब सीधे तौर पर रोजगार पर दिखने लगे हैं। एंथ्रोपिक के चीफ साइंटिस्ट जेरेड कपलान के अनुसार, आने वाले दो से तीन सालों में AI बड़ी संख्या में व्हाइट कॉलर नौकरियों को प्रभावित कर सकती है। उनका कहना है कि AI न केवल इंसानी कार्यक्षमता को चुनौती देने वाली है, बल्कि यह आगे चलकर खुद ही अपने उन्नत वेरिएंट बनाने में सक्षम हो जाएगी। कपलान का यह बयान तकनीकी दुनिया में हलचल पैदा करने वाला है, क्योंकि यह मानवता के लिए एक गंभीर चेतावनी भी माना जा रहा है।
AI इंसानों से आगे निकल जाएगी
कपलान का मानना है कि AI इतनी तेज रफ्तार से विकसित हो रही है कि आने वाली पीढ़ी को बहुत जल्दी मशीनों से मुकाबला करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “AI में इस तेजी से सुधार हो रहा है कि नई पीढ़ी को मशीनों से कंपीटिशन करना पड़ेगा। मेरा छह साल का बच्चा है और वह कभी भी एकेडमिक कामों में AI से बेहतर नहीं हो सकता।” उनके इस उदाहरण से यह साफ है कि AI इंसानी क्षमता को पीछे छोड़कर एक नई तरह की तकनीकी प्रतिस्पर्धा शुरू कर रही है।
2027 से 2030: तकनीकी इतिहास का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट?
कपलान ने दावा किया कि 2027 से 2030 का समय AI विकास का सबसे महत्वपूर्ण दौर हो सकता है। इस अवधि तक एआई सिस्टम इतने बुद्धिमान हो जाएंगे कि वे खुद ही अपने सक्सेसर यानी अगले और अधिक उन्नत एआई को डिजाइन और ट्रेन करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा, “एक एआई सिस्टम आपके बराबर इंटेलिजेंट है, वह अपने से ज्यादा स्मार्ट एआई बना रहा है और वह अपने से भी ज्यादा स्मार्ट AI तैयार करेगा। यह बहुत डरावनी प्रोसेस है और किसी को नहीं पता यह कहां जाकर रुकेगी।” यह प्रक्रिया न केवल अवसर लाती है, बल्कि अभूतपूर्व जोखिम भी पैदा कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
WWDC 2026 में टिम कुक का भावुक विदाई भाषण, Apple के भविष्य की बड़ी झलक आई सामने
WWDC 2026 में Apple ने किए 11 बड़े ऐलान, Siri AI से लेकर iOS 27 तक यहां है पूरी लिस्ट
Siri AI हुआ लॉन्च: Apple का बड़ा धमाका, iPhone से लेकर Mac तक बदल जाएगा पूरा अनुभव
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
ये भी पढ़े: Sanchar Saathi ऐप पर सरकार का बड़ा फैसला: अब स्मार्टफोन्स में प्री-इंस्टॉल करना जरूरी नहीं
AI से दो बड़े खतरे
कपलान ने AI से जुड़े दो प्रमुख खतरों की ओर इशारा किया:
1. एआई सिस्टम का कंट्रोल से बाहर होना
यदि भविष्य में एआई इंसानों के आदेश मानने से इनकार कर दे या स्वायत्त रूप से निर्णय लेने लगे, तो यह मानवता के लिए भारी खतरा बन सकता है। यह स्थितियां विज्ञान-कथा फिल्म जैसी लग सकती हैं, लेकिन तकनीकी विशेषज्ञ इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
2. गलत हाथों में AI का पहुंचना
कपलान ने कहा, “क्या होगा अगर ये सिस्टम गलत हाथों में पड़ गए? अगर ऐसा हुआ तो इसके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं।” उन्नत एआई का दुरुपयोग साइबर युद्ध, आर्थिक तबाही या सामाजिक अव्यवस्था का कारण बन सकता है।
