ChatGPT को लोगों ने क्यों किया अनइंस्टॉल? OpenAI की एक डील से मचा बवाल, 300% तक बढ़े ऐप हटाने के मामले
ChatGPT Uninstall: वैश्विक राजनीति और टेक्नोलॉजी की दुनिया एक साथ सुर्खियों में आ गई है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बीच अब AI को नुकसान हो रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
ChatGPT Uninstall (Source. Pixabay)
AI Controversy: हाल के दिनों में वैश्विक राजनीति और टेक्नोलॉजी की दुनिया एक साथ सुर्खियों में आ गई है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बीच अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियां भी चर्चा का विषय बन गई हैं। इसी दौरान अमेरिकी एआई कंपनियां OpenAI और Anthropic अचानक विवादों में घिर गईं।
दरअसल, ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने जल्दबाजी में अमेरिकी रक्षा विभाग यानी United States Department of Defense (पेंटागन) के साथ साझेदारी कर ली। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कंपनी की जमकर आलोचना शुरू कर दी। विरोध इतना बढ़ गया कि यूजर्स ने ChatGPT ऐप को बड़े पैमाने पर अनइंस्टॉल करना शुरू कर दिया।
300% तक बढ़े ChatGPT अनइंस्टॉल
डेटा एनालिटिक्स कंपनी Sensor Tower के आंकड़ों के मुताबिक, 28 फरवरी को ChatGPT ऐप को अनइंस्टॉल करने के मामलों में भारी उछाल देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, ऐप हटाने की संख्या दिन-प्रतिदिन के आधार पर लगभग 295% तक बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर OpenAI की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Anthropic के Claude चैटबॉट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ने लगी। Claude के डाउनलोड्स में करीब 51% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह अमेरिका के Apple App Store पर नंबर-1 स्थान तक पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
44 रुपये में सालभर चलेगा Jio नंबर? सच जानकर चौंक जाएंगे, सस्ता ट्रिक या बड़ा धोखा
AI में कौन सा राज्य सबसे आगे? रिपोर्ट में खुलासा, यहां के लोग कर रहे ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
मोबाइल का रंग बदलते ही बदल सकती है किस्मत? जानिए कौन सा कलर दिलाएगा पैसा और सफलता
बिजली बिल से परेशान? ये 3 छोटी आदतें बदलते ही आधा हो सकता है खर्च, आज से ही अपनाएं
Here is re-post of an internal post: We have been working with the DoW to make some additions in our agreement to make our principles very clear. 1. We are going to amend our deal to add this language, in addition to everything else: “• Consistent with applicable laws,… — Sam Altman (@sama) March 3, 2026
सैम ऑल्टमैन ने मानी गलती
OpenAI के सीईओ Sam Altman ने बाद में स्वीकार किया कि कंपनी को पेंटागन के साथ साझेदारी करने से पहले थोड़ा और समय लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह डील उस समय हुई जब Anthropic का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था, जिसके बाद OpenAI ने तुरंत कदम उठाया। ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि कंपनी ने अब पेंटागन के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को अपडेट कर दिया है और अपने सिद्धांतों को और स्पष्ट कर दिया है।
जल्दीबाजी में लिया गया फैसला
सैम ऑल्टमैन के मुताबिक पेंटागन के साथ तेजी से समझौता करने का उद्देश्य यह था कि अमेरिकी रक्षा विभाग और एआई इंडस्ट्री के बीच तनाव और ज्यादा न बढ़े। उन्होंने माना कि Anthropic का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद जो घटनाएं हुईं, उससे पूरी स्थिति “मौकापरस्ती और अव्यवस्थित” लगने लगी। ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे फैसलों को लेने से पहले कंपनी ज्यादा सावधानी बरतेगी।
कैटी पेरी ने भी किया समर्थन
मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब मशहूर पॉप स्टार Katy Perry ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर Claude का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। इस पोस्ट से साफ संकेत मिला कि वह Anthropic के उस फैसले का समर्थन कर रही हैं जिसमें कंपनी ने पेंटागन की कुछ मांगों को स्वीकार नहीं किया था।
ये भी पढ़े: Meta में नौकरी पाने का सीक्रेट आया सामने, CTO ने बताया सिर्फ स्किल्स नहीं, ये 4 आदतें बनाती हैं आपको सिलेक्ट
OpenAI ने किए बड़े बदलाव
विवाद बढ़ने के बाद OpenAI ने एक आंतरिक मेमो जारी किया। इस मेमो में स्पष्ट किया गया कि कंपनी के एआई सिस्टम का इस्तेमाल अमेरिकी नागरिकों पर बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी के लिए नहीं किया जा सकता। यह प्रतिबंध National Security Act 1947 के चौथे संशोधन और Foreign Intelligence Surveillance Act 1978 (FISA) जैसे कानूनों पर आधारित बताया गया है।
