Meta का नया फीचर, Instagram और Facebook को नहीं देना चाहते पर्सनल डिटेल्स तो ऑन करें ये सेटिंग
- Written By: साक्षी सिंह
नई दिल्ली: सोशल मीडिया फर्म मेटा (Meta) को इन दिनों लगातार यूजर्स के व्यक्तिगत डाटा के उल्लंघन के आरोपों का सामना करना पड़ा है। कंपनी पर यूजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करने और उन्हें व्यक्तिगत विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करने और अन्य कंपनियों को बेचने के भी आरोप हैं। मेटा यूजर्स को गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं।
हालांकि इस समस्या का समाधान मिल गया है क्योंकि अब प्राइवेसी को मजबूत करने और यूजर्स को उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी पर नियंत्रण देने के लिए मेटा ने एक्टिविटी ऑफ-मेटा टेक्नोलॉजीज (Activity Off-Meta Technologies) पेश किया है।
एक्टिविटी Off-Meta टेक्नोलॉजीज
सम्बंधित ख़बरें
8 मई के बाद Instagram पर प्राइवेट चैट नहीं रहेंगी सेफ? Meta के इस फैसले से यूजर्स में मचा हड़कंप
मजबूत रिश्ते की नींव हैं ये 5 बातें! जानें कब और क्यों पार्टनर से बोलना पड़ता है झूठ
WhatsApp की सुरक्षा: 60 सेकंड में करें अपना अकाउंट पक्का सुरक्षित
सावधान! आपके फोन की हर गतिविधि पर नजर रख सकते हैं ये ऐप्स, जानें कैसे बचाएं अपनी प्राइवेसी
यह एक प्राइवेसी सेटिंग है जो यूजर्स को उन डाटा को देखने और नियंत्रित करने की अनुमति देती है जो एप और वेबसाइट मेटा प्लेटफार्म के साथ साझा करते हैं। इसमें व्यवसायों और संगठनों के साथ बातचीत के बारे में जानकारी शामिल है, जैसे कि उनके एप्स या फिर वेबसाइटों पर जाना।
यानी कि कोई यूजर्स प्लेटफार्म पर क्या-क्या करता है यह सब जानकारी मेटा रिकॉर्ड करना है और अब इन जानकारियों को यूजर्स कंट्रोल कर सकते हैं और मेटा द्वारा इसके एक्सेस को रोक सकते हैं।
यूजर्स इस टूल का उपयोग यह देखने के लिए कर सकते हैं कि कौन से बिजनेस मेटा को डाटा भेज रहे हैं, व्यवसायों को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं या फिर सभी डाटा हटा सकते हैं।
इंस्टाग्राम को अपनी इंटरनेट गतिविधि पर नजर रखने से ऐसे रोकें-
- इंस्टाग्राम एप खोलें और नीचे दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
- ऊपर दाएं कोने में तीन लाइव वाले ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद सेटिंग्स और प्राइवेसी में जाएं।
- एक्टिविटी पर टैप करें और फिर एक्टिविटी Off-Meta टेक्नोलॉजीज पर टैप करें।
- इंस्टाग्राम को दूसरे एप्स और वेबसाइटों पर आपकी गतिविधि को ट्रैक करने से रोकने के लिए Disconnect Future Activity पर टॉगल करें।
- यहां से आप अपनी पिछली एक्टिविटी को भी मैनेज कर सकते हैं।
