सावधान! आपके फोन की हर गतिविधि पर नजर रख सकते हैं ये ऐप्स, जानें कैसे बचाएं अपनी प्राइवेसी
Privacy Alert: डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन में मौजूद कई ऐप्स आपकी लोकेशन हर वक्त ट्रैक करते रहते हैं?
- Written By: सिमरन सिंह
फोन को रखें सुरक्षित। (सौ. Frepik)
Android Tips: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन में मौजूद कई ऐप्स आपकी लोकेशन हर वक्त ट्रैक करते रहते हैं? ये ऐप्स बिना आपकी जानकारी के भी आपका डेटा इकट्ठा कर सकते हैं, जिससे आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।
हर वक्त ट्रैक हो रही है आपकी लोकेशन
कई बार यूज़र्स को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि कोई ऐप उनकी रियल-टाइम लोकेशन को लगातार मॉनिटर कर रहा है। आपका फोन कहां है, आप किस रास्ते से जा रहे हैं और कितनी देर तक किसी जगह पर ठहरे ये सारी जानकारी ऐसे ऐप्स को मिलती रहती है। अगर आप अपनी पर्सनल सिक्योरिटी और डेटा प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं, तो यह एक गंभीर मुद्दा हो सकता है।
Android और iPhone यूज़र्स ऐसे करें कंट्रोल
चाहे आप Android यूज़र हों या iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर अब लोकेशन ट्रैकिंग को कंट्रोल करने की सुविधा मौजूद है। आपके फोन में ही बिल्ट-इन सेटिंग्स होती हैं जो बताती हैं कि कौन-से ऐप्स आपकी लोकेशन को ट्रैक कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
RE-NEET से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, क्यों पेपर लीक माफिया की पहली पसंद है यह ऐप
Devbhoomi Family ID: उत्तराखंड में नया नियम लागू, बाहरी लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Credit Card Scam: क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, जानें कैसे सुरक्षित रखें अपना पैसा
Android यूज़र्स के लिए:
- अपने फोन की Settings में जाएं।
- यहां Location सर्च करें और उस पर टैप करें।
- अब आपको उन ऐप्स की लिस्ट दिखेगी जिन्हें लोकेशन की परमिशन दी गई है।
iOS यूज़र्स के लिए:
- Settings → Privacy & Security → Location Services पर जाएं।
- यहां हर ऐप की लोकेशन परमिशन दिखाई देगी।
ऐप्स को दी गई लोकेशन परमिशन करें रिव्यू
जब भी आप किसी ऐप को इंस्टॉल करते हैं, तो वह लोकेशन एक्सेस की परमिशन मांगता है। इसमें चार विकल्प होते हैं।
- Allow all the time
- Allow while using app
- Ask every time
- Don’t allow
अगर आप चाहते हैं कि कोई ऐप आपकी सटीक लोकेशन न जाने, तो आप “Precise Location” बंद करके सिर्फ “Approximate Location” शेयर कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: WhatsApp लेकर आ रहा है नया स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग मोड, अब नहीं होगा साइबर अटैक का खतरा
गलती से दी गई परमिशन ऐसे हटाएं
अगर किसी ऐप को आपने गलती से लोकेशन की परमिशन दे दी है, तो चिंता की जरूरत नहीं। आप Settings → App Permissions → Location में जाकर उस ऐप का एक्सेस रद्द कर सकते हैं। इससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी और कोई ऐप आपकी जानकारी बिना अनुमति के इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
