8 मई के बाद Instagram पर प्राइवेट चैट नहीं रहेंगी सेफ? Meta के इस फैसले से यूजर्स में मचा हड़कंप
Meta ने हाल ही में एक ऐसा निर्णय लिया है जिसने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कंपनी ने बताया कि Instagram के डायरेक्ट मैसेज में मिलने वाले एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को बंद किया जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram DM (Source. Design)
Instagram Encryption: सोशल मीडिया कंपनी Meta ने हाल ही में एक ऐसा निर्णय लिया है जिसने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह Instagram के डायरेक्ट मैसेज में मिलने वाले एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर को बंद करने जा रही है। कंपनी के अनुसार, यह सुविधा 8 मई 2026 के बाद पूरी तरह काम करना बंद कर देगी। इस ऐलान के बाद लाखों यूजर्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह फीचर क्या था और इसे क्यों हटाया जा रहा है।
क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन?
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जो आपकी चैट को पूरी तरह सुरक्षित बनाती है। जब यह फीचर चालू होता है, तो भेजे गए मैसेज सिर्फ भेजने वाले और पाने वाले व्यक्ति ही पढ़ सकते हैं। बीच में कोई तीसरा व्यक्ति यहां तक कि प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी भी इन मैसेज को एक्सेस नहीं कर पाती। इस प्रक्रिया में मैसेज एक खास कोड में बदल जाता है, जो केवल रिसीवर के डिवाइस पर ही डिकोड होता है। यही वजह है कि इसे डिजिटल दुनिया में सबसे मजबूत सुरक्षा कवच माना जाता है।
Instagram इसे क्यों कर रहा बंद?
Meta का कहना है कि इस फीचर का इस्तेमाल बहुत सीमित यूजर्स द्वारा किया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Sister’s Day 2026: बहन के साथ फोटोशूट के लिए ट्राई करें 10 स्टाइलिश Instagram Poses, हर तस्वीर लगेगी परफेक्ट
Happy Friendship Day 2026: दोस्तों को भेजें दिल जीत लेने वाले विशेज, इंस्टा मैसेज और व्हाट्स ऐप स्टेटस
PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, Meta India हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR
PM Modi की मॉर्फ्ड रील्स का मामला गरमाया! हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज की FIR
- कंपनी की प्रवक्ता Dina El-Kassaby ने टेक वेबसाइट The Verge से बातचीत में बताया कि अधिकांश यूजर्स ने इस फीचर को एक्टिव ही नहीं किया।
- ऐसे में कंपनी अब उन फीचर्स पर फोकस करना चाहती है, जिन्हें ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से इसे बंद करने का फैसला लिया गया है।
प्राइवेसी बनाम सुरक्षा: क्यों बढ़ी चिंता?
एन्क्रिप्शन तकनीक को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। जहां एक तरफ प्राइवेसी के समर्थक इसे बेहद जरूरी मानते हैं, वहीं कानून एजेंसियां और बाल सुरक्षा संगठन इसे लेकर चिंता जताते रहे हैं। उनका कहना है कि पूरी तरह एन्क्रिप्टेड सिस्टम में गलत गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि मैसेज को कोई तीसरा पक्ष देख नहीं सकता।
ये भी पढ़े: मिडिल क्लास के लिए जरूरी खबर: गैस खत्म होने से पहले जान लें अब घर बैठे ऐसे करें LPG सिलेंडर बुक
यूजर्स को अब क्या करना होगा?
कंपनी ने साफ कर दिया है कि 8 मई 2026 के बाद Instagram पर एन्क्रिप्टेड चैट की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। जो यूजर्स अभी इस फीचर का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें अपने मैसेज और मीडिया फाइल्स डाउनलोड करने का विकल्प दिया जाएगा। यह बदलाव Instagram की मैसेजिंग सर्विस को नया रूप देगा, लेकिन साथ ही प्राइवेसी को लेकर बहस और तेज होने की संभावना भी बढ़ गई है।
क्या आपकी चैट अब सुरक्षित रहेगी?
Meta का यह कदम टेक दुनिया में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि यूजर्स इस फैसले को कैसे लेते हैं और क्या कंपनी भविष्य में कोई नया सुरक्षित विकल्प पेश करती है या नहीं।
