AC बंद करने का सही तरीका अपनाएं, वरना बढ़ सकता है रिपेयरिंग का खर्च
AC Compressor Tips: एयर कंडीशनर का इस्तेमाल सही तरह से करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में AC में कुछ चीजे करते हुए आप उसके खर्चे को कम कर सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
AC के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। (सौ. Freepik)
AC Maintenance Tips: भले ही बारिश का मौसम चल रहा हो, लेकिन गर्मी की तपिश अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल लगातार हो रहा है। सालों से AC चलाने वाले लोग भी कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे न सिर्फ एसी के पार्ट्स खराब होते हैं, बल्कि उसकी उम्र भी कम हो जाती है। इनमें सबसे आम गलती है — एसी को बंद करने का गलत तरीका।
आधी जनता करती है यह गलती
अक्सर लोग जल्दीबाज़ी या लापरवाही में रिमोट से बंद करने के बजाय सीधे स्विच से AC ऑफ कर देते हैं। यह आदत धीरे-धीरे एसी के कंप्रेसर और अन्य जरूरी पार्ट्स को नुकसान पहुंचाती है। सही तरीका यह है कि पहले रिमोट से AC बंद करें और जब पूरी तरह बंद हो जाए, तब स्विच ऑफ करें।
कंप्रेसर पर बढ़ता है दबाव
AC का कंप्रेसर सबसे अहम पार्ट होता है, जो कमरे को ठंडा करने में मुख्य भूमिका निभाता है। सीधे स्विच ऑफ करने से अचानक बिजली कटने जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। बार-बार ऐसा करने से कंप्रेसर जल्दी खराब हो सकता है। चूंकि यह एक महंगा पार्ट है, इसे बदलने या ठीक कराने में आपको हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
फैन और मोटर की उम्र घटती है
डायरेक्ट स्विच से AC बंद करने पर फैन और मोटर पर भी असर पड़ता है। इनकी कार्यक्षमता घटने लगती है और ये समय से पहले खराब हो सकते हैं।
ये भी पढ़े: टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता होगी भारत की अगली बड़ी प्राथमिकता: PM Modi
इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को भी खतरा
गलत तरीके से AC बंद करने की आदत इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को भी नुकसान पहुंचा सकती है। अगर ये पार्ट्स खराब हो जाएं, तो आपको बार-बार रिपेयरिंग का खर्च उठाना पड़ सकता है।
ध्यान दें
AC की उम्र बढ़ाने और महंगे रिपेयरिंग खर्च से बचने के लिए हमेशा सही तरीका अपनाएं, पहले रिमोट से बंद करें, फिर स्विच ऑफ करें। छोटी-सी सावधानी आपके AC को लंबे समय तक बेहतरीन कूलिंग देने में मदद कर सकती है।
