WiFi 8 की आहट! WiFi 7 आया भी नहीं और कंपनियां लाईं अगली टेक्नोलॉजी, जानिए क्या होगा खास
Wi-Fi 8 CES 2026: WiFi 7 को आधिकारिक तौर पर 2024 में लॉन्च किया गया हो, लेकिन अभी तक यह तकनीक हर घर तक पूरी तरह पहुंच भी नहीं पाई है। इसी बीच टेक इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Wi-Fi 7 Vs Wi-Fi 8 (Source. Freepik)
Wi-Fi 7 Vs Wi-Fi 8: भले ही WiFi 7 को आधिकारिक तौर पर 2024 में लॉन्च किया गया हो, लेकिन अभी तक यह तकनीक हर घर तक पूरी तरह पहुंच भी नहीं पाई है। इसी बीच टेक इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है कि कई दिग्गज कंपनियों ने WiFi 8 पर काम शुरू कर दिया है। CES 2026 में Asus समेत कई कंपनियों ने WiFi 8 राउटर के कॉन्सेप्ट पेश कर दिए हैं। हालांकि इस नई टेक्नोलॉजी को अभी आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन शुरुआती टीजर और डेमो ने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।
क्या है WiFi 8 और क्यों है चर्चा में?
WiFi 8 को लेकर सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह केवल स्पीड बढ़ाने पर नहीं, बल्कि स्टेबिलिटी और पावर एफिशिएंसी पर ज्यादा फोकस करेगा। टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, WiFi 8 का मकसद उन समस्याओं को खत्म करना है, जिनसे यूजर्स आज भी जूझते हैं जैसे सिग्नल ड्रॉप, कमजोर कनेक्शन और नेटवर्क कंजेशन।
WiFi 7 से कितना अलग होगा WiFi 8?
स्पीड के मामले में WiFi 8 और WiFi 7 में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलेगा। WiFi 7 पहले ही 46Gbps तक की स्पीड, कम लेटेंसी और Multi-Link Operation जैसे फीचर्स देता है। WiFi 8 इन्हीं खूबियों को और बेहतर बनाएगा। डेमो के अनुसार, WiFi 8 में यूजर्स को ज्यादा स्टेबल और भरोसेमंद कनेक्शन मिलेगा, चाहे डिवाइस राउटर से काफी दूर ही क्यों न हो। इसके अलावा सिग्नल ड्रॉप का खतरा भी कम होगा, जिससे स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉलिंग बिना रुकावट के संभव हो सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
WiFi 8 से नेटवर्क कंजेशन होगा कम
WiFi 8 में बेहतर थ्रोपुट मिलने की उम्मीद है, जिससे एक साथ कई डिवाइस जुड़े होने पर भी इंटरनेट स्लो नहीं पड़ेगा। इसका सीधा फायदा उन घरों को मिलेगा, जहां एक ही नेटवर्क पर मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और IoT डिवाइस चलते हैं।
ये भी पढ़े: बैंक जाने की झंझट खत्म! Amazon Pay से अब घर बैठे FD, ब्याज मिलेगा 8%
कौन-कौन सी कंपनियां कर रही हैं WiFi 8 पर काम?
CES 2026 में Asus ने WiFi 8 राउटर का कॉन्सेप्ट पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह WiFi 7 जितनी ही स्पीड देगा, लेकिन भारी नेटवर्क लोड में भी लैग नहीं करेगा। वहीं Broadcom ने WiFi 8 से जुड़े नए कंपोनेंट्स पेश किए हैं, जो रेजिडेंशियल राउटर्स में इस्तेमाल होंगे। इसके साथ ही MediaTek ने Filogic 8000 नाम से WiFi 8 चिप्स लॉन्च की हैं। माना जा रहा है कि इन चिप्स से लैस पहला डिवाइस इसी साल बाजार में दस्तक दे सकता है।
कब तक आएगा WiFi 8?
हालांकि WiFi 8 को लेकर अभी आधिकारिक टाइमलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2028 तक WiFi 8 का ऑफिशियल रोलआउट शुरू हो सकता है।
