Aadhaar Card से हो रहा है गलत इस्तेमाल? घबराइए नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक
Aadhaar Card Security: आधार कार्ड हर भारतीय की सबसे जरूरी पहचान बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सिम लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक हर जगह आधार का इस्तेमाल होता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Aadhaar Card (Source. Freepik)
Aadhaar Authentication History: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय की सबसे जरूरी पहचान बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सिम लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक हर जगह आधार का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका आधार कहीं गलत तरीके से इस्तेमाल तो नहीं हो रहा? बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों के बीच यह सवाल अब बेहद अहम हो गया है। अगर आपको भी शक है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो सकता है, तो अब आप इसे घर बैठे कुछ मिनटों में चेक कर सकते हैं।
क्या होती है आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री?
जब भी आप अपने Aadhaar Card के जरिए वेरिफिकेशन करते हैं चाहे वह फिंगरप्रिंट हो, आईरिस स्कैन हो या फिर OTP तो उसका एक डिजिटल रिकॉर्ड बनता है। इसी रिकॉर्ड को “ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री” कहा जाता है। इसमें पिछले 6 महीनों तक का पूरा डेटा मौजूद होता है, जिसमें यह जानकारी मिलती है कि किस तारीख को और किस काम के लिए आपके आधार का इस्तेमाल किया गया।
घर बैठे ऐसे करें आधार का पूरा रिकॉर्ड चेक
Aadhaar Card की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने के लिए आपको अपने मोबाइल में mAadhaar ऐप इंस्टॉल करना होगा। अगर आपके पास यह ऐप नहीं है, तो आप इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
छत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
छत्रपति संभाजीनगर में साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, म्यूल अकाउंट से हो रही थी रकम की हेराफेरी, 3 आरोपी गिरफ्तार
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
इसके बाद आपको ऐप में आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद एक 4 अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करना होता है। अब ऐप के होम पेज पर जाकर “My Aadhaar” टैब पर क्लिक करें और अपना पिन दर्ज करें।
Check your Aadhaar authentication history anytime, anywhere using Aadhaar App.#Aadhaar #UIDAI #AadhaarApp #AuthenticationHistory #DigitalIndia@GoI_MeitY @AshwiniVaishnaw @JitinPrasada @SecretaryMEITY @NeGD_GoI @mygovindia @PIB_India @_DigitalIndia pic.twitter.com/vk7o0FKdbz — Aadhaar (@UIDAI) April 11, 2026
इन स्टेप्स से देखें पूरी हिस्ट्री
इसके बाद आपको Security सेक्शन में जाना होगा, जहां “Aadhaar Authentication History” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप अपनी पसंद की तारीख चुन सकते हैं और उस दिन की पूरी हिस्ट्री देख सकते हैं। इस तरह आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके आधार का कब और कहां इस्तेमाल हुआ है।
ये भी पढ़े: 1000 घंटे से ज्यादा इंटरनेट बंद, इस देश में हालात इतने खराब कि लोग हो गए दुनिया से कट
गलत इस्तेमाल दिखे तो तुरंत उठाएं ये कदम
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपको लिस्ट में कोई ऐसा वेरिफिकेशन दिखाई देता है जो आपने नहीं किया, तो आप तुरंत इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप UIDAI के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही mAadhaar ऐप के जरिए अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक भी कर सकते हैं, जिससे कोई भी आपके फिंगरप्रिंट का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और आपका Aadhaar Card पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
अब सुरक्षित रहेगा आपका आधार
इस आसान प्रोसेस की मदद से आप अपने आधार की पूरी गतिविधि पर नजर रख सकते हैं और समय रहते किसी भी धोखाधड़ी से बच सकते हैं। थोड़ी सी जागरूकता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।
