Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
Airtel Unlimited 5G: Airtel का Unlimited 5G प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और सोचते हैं कि मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप, टैबलेट या दूसरे फोन पर भी बेझिझक इंटरनेट चला सकेंगे तो अब ऐसा होना मुश्किल है।
- Written By: सिमरन सिंह
Airtel Unlimited 5G (Source. Navbharat Desk)
Airtel 5G Hotspot: आप भी Airtel का Unlimited 5G प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और सोचते हैं कि मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप, टैबलेट या दूसरे फोन पर भी बेझिझक इंटरनेट चला सकेंगे तो अब ऐसा होना मुश्किल है। बता दें कि हाल ही में Airtel के 5G प्लान की कुछ शर्तें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी के Unlimited 5G दावे को लेकर नई बहस छिड़ गई है। देखा गया है कि कई यूजर्स ने Airtel की आधिकारिक Terms & Conditions के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।
इनमें दावा किया गया है कि अनलिमिटेड 5G डेटा को मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए दूसरे डिवाइस के साथ शेयर करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने 300GB डेटा लिमिट का भी मुद्दा उठाया है जिससे Unlimited शब्द पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हॉटस्पॉट से दूसरे डिवाइस पर नहीं चलेगा 5G डेटा
जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है उसके अनुसार Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल केवल उसी स्मार्टफोन में किया जा सकता है जिसमें यह प्लान एक्टिव है। इसका सीधा मतलब है कि अगर आप मोबाइल हॉटस्पॉट ऑन करके लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या किसी दूसरे फोन में इंटरनेट चलाना चाहते हैं तो यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इस खुलासे के बाद कई यूजर्स का कहना है कि प्लान का प्रचार करते समय इस तरह की शर्तों को स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए ताकि ग्राहकों को बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
OnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
SIR Form जमा हुआ या नहीं? घर बैठे 2 मिनट में करें स्टेटस चेक, जानें क्या करें अगर दिखे कोई गड़बड़ी
We already saw reports that Airtel doesn’t allow Unlimited 5G data sharing via mobile hotspot. Now, it is officially mentioned on Airtel’s website that mobile hotspot is not allowed on its Unlimited 5G mobile data plan.
The 300GB monthly data cap has also been there since the… pic.twitter.com/j7Y5dm6h2L — Abhishek Yadav (@yabhishekhd) July 16, 2026
300GB डेटा लिमिट पर भी उठे सवाल
वहीं कुछ यूजर्स का दावा है कि Airtel के कुछ प्रीपेड प्लान में Unlimited 4G और 5G डेटा का वादा किया जाता है लेकिन 30 दिनों के भीतर 300GB तक डेटा उपयोग की सीमा तय है। यदि कोई ग्राहक इससे अधिक डेटा इस्तेमाल करता है तो उसे व्यावसायिक उपयोग माना जा सकता है। यही वजह है कि कई लोगों ने सवाल उठाया है कि जब डेटा को Unlimited कहा जा रहा है तो फिर उपयोग की सीमा क्यों तय की गई है।
If you claim Unlimited 5G from Airtel, you’re apparently NOT allowed to use that unlimited data via mobile hotspot! 😳 So… unlimited, but only on the phone? 🤷♂️ How many of you actually knew about this clause? 😅 pic.twitter.com/1A5hPrCiDT — Bigul Chugh (@bigulchugh) July 15, 2026
ये भी पढ़े: UPI पर फिर लग सकता है चार्ज, क्या Google Pay-PhonePe से पेमेंट करना होगा महंगा?
Jio से हो रही तुलना, यूजर्स ने जताई नाराजगी
इन शर्तों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की। खासकर वे लोग जो लैपटॉप में सिम स्लॉट न होने के कारण मोबाइल हॉटस्पॉट पर निर्भर रहते हैं। इस नियम को असुविधाजनक बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने Airtel की तुलना Jio से करते हुए कहा कि Jio के 5G प्लान में फिलहाल हॉटस्पॉट उपयोग या डेटा सीमा जैसी शर्तों का उल्लेख नहीं है। यही कारण है कि कुछ लोग Jio के Unlimited 5G ऑफर को ज्यादा फायदेमंद मान रहे हैं। लेकिन किसी भी टेलीकॉम प्लान को रिचार्ज कराने से पहले उसकी Terms & Conditions को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि Unlimited ऑफर के साथ कौन-कौन सी शर्तें लागू हैं।
