अमेरिका में रिश्तों का नया दौर इंसान नहीं, अब AI बन रहा साथी
ChatGPT Relationships: इंस्टिट्यूट फॉर फैमिली स्टडीज (IFS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 15 सालों में ह्यूमन रिलेशनशिप, खासकर युवाओं के बीच, , तेजी से कमजोर हुए हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
AI बन रहा लोगो के लिए प्यार। (सौ. AI)
AI Relationships: अमेरिका में मानव रिश्ते अब अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। इंस्टिट्यूट फॉर फैमिली स्टडीज (IFS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 15 सालों में ह्यूमन रिलेशनशिप, खासकर युवाओं के बीच, तेजी से कमजोर हुए हैं। वहीं, इसके उलट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ भावनात्मक जुड़ाव में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। डलास स्थित वैंटेज पॉइंट काउंसलिंग सर्विसेज की रिसर्च बताती है कि 54% अमेरिकी अब AI को दोस्त, थेरेपिस्ट, रोमांटिक पार्टनर या सहकर्मी के रूप में अपना रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करीब 28% वयस्क AI चैटबॉट्स के साथ रोमांटिक या अंतरंग संबंध बना रहे हैं।
AI पार्टनर बन रहे मानसिक सहारा
IFS की रिपोर्ट के मुताबिक, युवाओं में घटते सेक्सुअल और इमोशनल रिलेशनशिप का असर मानसिक स्वास्थ्य पर गहराई से पड़ रहा है। इस खालीपन को भरने के लिए लोग AI पार्टनर्स की ओर रुख कर रहे हैं। मशीनों से बातचीत करना, भावनाएं साझा करना और समझे जाने का एहसास अब इंसानों की जगह AI दे रहा है। वैंटेज पॉइंट के डायरेक्टर ब्रायन जें मैक्लेलन बताते हैं कि “लोग अब मशीनों में वह सहारा खोज रहे हैं जो उन्हें वास्तविक जीवन के रिश्तों में नहीं मिल पा रहा।”
AI रोमांस की नई आदत और रिश्तों में बदलाव
रिसर्च से पता चला है कि 53% ऐसे लोग जो AI के साथ रिलेशनशिप में हैं, पहले से शादीशुदा या किसी लंबे रिश्ते में हैं। वे अपने वास्तविक रिश्ते में रहते हुए भी AI के साथ भावनात्मक जुड़ाव बना रहे हैं। वहीं, 37.5% लोग ऐसे हैं जिन्हें ह्यूमन रिलेशनशिप में असफलता मिली है या अब उसमें रुचि नहीं रही। इस प्रवृत्ति ने आधुनिक रिश्तों की परिभाषा ही बदल दी है।
सम्बंधित ख़बरें
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
AI रोमांस बना परिवार टूटने की वजह
रिपोर्ट में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें AI रिलेशनशिप के कारण परिवार बिखर गए। एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी AI गर्लफ्रेंड को प्रपोज तक कर दिया। वह ऑफिस से लौटने के बाद अपने परिवार की जगह AI से बातचीत में समय बिताने लगा, जिससे उसका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया।
ये भी पढ़े: Jio Payments Bank को मिला बड़ा ठेका, गुड़गांव-जयपुर हाईवे पर लागू होगा MLFF टोल सिस्टम
लोकप्रिय AI चैटबॉट्स जिनसे रिश्ते बन रहे हैं
- ChatGPT
- Gemini
- Siri
- Alexa
- Character.AI
विशेषज्ञों की चेतावनी: बढ़ सकता है मानसिक खतरा
गुड़गांव की साइकोलॉजिस्ट डॉ. मुनिया भट्टाचार्या के अनुसार, “AI से भावनात्मक जुड़ाव मानसिक रूप से खतरनाक हो सकता है। इससे डोपामाइन रिलीज बढ़ता है, जिससे यूजर को तात्कालिक खुशी तो मिलती है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक लत का रूप ले लेती है।” विशेषज्ञों का कहना है कि जब मशीनों से बातचीत नहीं होती, तो व्यक्ति को अकेलापन और डिप्रेशन महसूस होने लगता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं और असली रिश्तों को प्राथमिकता दें।
